फार्म के चारों और बाड़ लगाने के दिए निर्देश : कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने डलहौजी में आलू गुणन फार्म का किया निरीक्षण

by

.पोषक अनाज, जंगली गेंदे की खेती व फलदार पौधे लगाने की तलाशी जाए संभावनाएं
डलहौजी : 25 जून : कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने आज डलहौजी के समीप कृषि विभाग के आलू गुणन फार्म का निरीक्षण किया I निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने अधिकारियों को फार्म के चारों और बाड़ लगाने के निर्देश दिए ताकि फसलों को जंगली जानवरों के नुकसान से बचाया जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पोषक अनाज की खेती, जंगली गेंदे की खेती या फलदार पौधे लगाने की संभावनाएं तलाशें ताकि इस फार्म का अधिक से अधिक लाभ लिया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस बीज गुणन फार्म का कुल क्षेत्रफल 8.58 हेक्टेयर है जिसमें से 3.33 हेक्टेयर क्षेत्र ही कृषि योग्य है I इस खरीफ मौसम में फार्म में स्थानीय राजमाह तथा कोदरा के बीजों का गुणन किया जाएगा I पैदावार निकलने के बाद यह बीज अगले वर्ष अन्य किसानों को वितरित किए जाएंगे क्यूंकि राजमाह की अन्य किस्मों के मुकाबले जिला चंबा के स्थानीय राजमाश बाजार में अच्छे दामों पर बिकते हैं I
उन्होंने बताया इस आलू गुणन फार्म का वर्ष 1952 से कृषि बीज उत्पादन किया जा रहा है I इस फार्म में पहले बीज आलू का गुणन किया जाता था लेकिन वर्ष 2019 में पाया गया कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न आलू गुणन फार्मों में पोटैटो सिस्ट नेमाटोडे नाम के जीवाणुओं की संख्या अधिक होने के कारण यहां पर पैदा किए गए आलू के बीज को जब किसान खेतों में लगाएंगे तो पैदावार में कमी आयेगी ।
इसके मद्देनजर ही फार्म में आलू के बीज का उत्पादन बंद कर दिया गया।
प्रो.चंद्र कुमार ने इस फार्म में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए विभाग को निर्देशित भी किया।
इस दौरान उप निदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान ने कृषि मंत्री को शॉल टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज,
उप निदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, विषयवाद विशेषज्ञ चुवाड़ी डॉ सनी पटियाल, उप मंडलीय भू संरक्षण अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर के अतिरिक्त सचिव कृषि उत्पाद मंडी समिति चंबा डॉ. भानु प्रताप भी उपस्थित रहे I

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

त्रैमासिक आधार पर हिमकेयर कार्ड बनाए जाएंगे : 5.80 लाख से अधिक लाभार्थियों को हिमकेयर लाभ प्रदान किए गए

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने दिसंबर, 2022 में सत्ता में आने के बाद से हिमकेयर योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 5.80 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 810 करोड़ रुपये का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 भाइयों की मौत – मौत से पहले की सेल्फी हो रही वायरल : अंतिम विदाई देने आया पूरा शहर-एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

बीकानेर : बीकानेर के देशनोक इलाके में बीती रात हुई सड़क हादसे के बाद से पूरे शहर में शोक छाया हुआ है। देर रात एक कार पर कई टन भारी ट्रोला पलट गया, जिसमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तस्कर को पकड़ने गए थाना प्रभारी को कुचलने का प्रयास : पुलिस ने गाड़ी पर की फायरिंग

एएम नाथ l हमीरपुर : हमीरपुर ज़िले में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, नशा तस्करी की सूचना मिलने पर सदर हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर का किया निरीक्षण

एएम नाथ। गोपालपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मरीज़ों और तीमारदारों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र हर...
Translate »
error: Content is protected !!