उपायुक्त ने मेले के सफल आयोजन के लिए किया सभी का मां शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने किया आभार व्यक्त

by

सोलन : उपायुक्त सोलन एवं राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने तीन दिवसीय मां शूलिनी मेले के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मन्त्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तीन दिवसीय मेले की सभी गतिविधियों को समुचित एवं समयबद्ध पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि डाॅ. शांडिल की सक्रिय भागीदारी ने सभी को और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। डाॅ. शांडिल लगातार तीन दिनों तक मेले की प्रत्येक गतिविधि का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित बनाते रहे और मेले की सफलता के लिए सभी को प्रेरित करते रहे।
उन्होंने कहा कि मेले को विघ्न रहित सम्पन्न करने के लिए मेला अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अजय यादव तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्ण समर्पण के साथ अथक प्रयास किए।
उपायुक्त ने मेला अवधि में पूरे क्षेत्र एवं शहर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बेहतर बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और सतत कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा तथा सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों का आभार व्यक्त किया।
मनमोहन शर्मा ने विशेष रूप से राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन.सी.सी) के युवाओं और स्वयं सेवियों का मेला अवधि में दिए गए बेहतर योगदान के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी कैडेटों ने तीन दिवसीय मेले में भीड़ नियन्त्रण, यातायात व्यवस्था एवं अन्य प्रदत्त कार्यों में अविस्मरणीय योगदान दिया है।
उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए नगर निगम सोलन और इस कार्य के लिए पहली बार गठित समिति का भी आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त ने सभी मीडिया बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया का सक्रिय एवं सकारात्मक सहयोग सभी को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया के बेहतर सहयोग ने मेले की सफलता सुनिश्चित बनाई है।
उन्होंने मेले में पधारे जन-जन एवं समस्त शहरवासियों का मेले की सफलता में योगदान देने के लिए आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन सभी के सहयोग से सोलन ज़िला के विकास को पूर्णता प्रदान करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला का दावा- 7 सालों से कर रहे थे शोषण, गर्भपात भी कराया : आदिवासी विकास विभाग के DC के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक बड़ी खबर है.यहां आदिवासी विकास विभाग के डिप्टी कमिश्नर डॉ.आनंदजी सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाने में इसकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश : चंबा में विकेन्द्रीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

उपयोग प्रमाण पत्र व रिपोर्टिंग में लापरवाही न बरतने की हिदायत एएम नाथ। चंबा : जिला में विभिन्न विकेन्द्रीकृत योजनाओं तथा संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों की प्रगति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों को भरने और आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर 30 प्रतिशत महिला आरक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चडीयार पंचायत के पंकज सेना में अग्निवीर क्लर्क हुए चयनित

पट्टा मेहलोग, 17 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत चढ़ियार के झांगड गांव के किसान परिवार से सम्बंध रखने वाले पंकज कुमार सपुत्र संजीव कुमार ने भारतीय सेना की कठिन परीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!