नदी-नालों में प्रदूषण, अवैध डंपिंग और अवैध खनन को रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारी कदम उठाएं, दोषियों के खिलाफ करें कार्रवाई : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल

by

धर्मशाला, 28 जून। अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तथा उच्च न्यायालय के आदेशों की पालना के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के कार्यों के प्रति जिम्मेदार रहें तथा सम्बन्धित विभाग इस योजना के तहत अपने-अपने क्षेत्रों में तेजी से कार्यों का निर्वहन करें।
एडीसी आज बुधवार को डीआरडीए के सभागार में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिला में एनजीटी के तहत गठित कमेटियों द्वारा किये गए कार्यों की समीक्षा की गई।
एडीसी ने कहा कि पर्यावरण में स्वच्छता बनाए रखने के दृष्टिगत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की और से सॉलिड वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बायो मेडिकल वेस्ट, ई-वेस्ट तथा कंस्ट्रक्शन आदि के प्रबंधन के लिए जो नियम बनाए गये हैं उनका सफल तरीके से क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।
एडीसी ने कहा कि जिला के नदी-नालों में प्रदूषण, अवैध डंपिंग और अवैध खनन को रोकने के लिए सभी संबंधित अधिकारी कदम उठाएं तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ठोस एवं तरल कचरे का सही निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकता है।
बैठक में बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के तहत जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं, जिला में बायो मेडिकल वेस्ट की मात्रा व उनका प्रबंधन, बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ वरुण गुप्ता ने बैठक का संचालन किया तथा विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनीषा की मौत हुई कैसे?….मेडिकल रिपोर्ट में हो गया खुलासा…

भिवानी : हरियाणा के भिवानी में हुए शिक्षिका मनीषा हत्याकांड में सोमवार देर शाम को सुनारिया लैब से मेडिकल जांच रिपोर्ट भिवानी पुलिस को मिल गई है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेलेंटाइन डे पर कंगना रनोत के होटल का शुभांरभ : कंगना रनोत के होटल में 680 में वेज तो 850 रुपये में नॉन वेज थाली

मनाली। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं मंडी सांसद कंगना रनोत के ‘द माउंटेन स्टोरी’ रेस्तरां की आज विधिवत शुरुआत हो गई। कंगना के रेस्तरां में पर्यटक पहाड़ी वेज थाली का 680 तो नॉन वेज थाली का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निराश्रित बच्चों की शिक्षा और देखभाल सरकार की प्राथमिकता: कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – प्रदेश के निराश्रित बच्चे अब ‘चिल्ड्रेन ऑफ स्टेट’ हैं और उनकी शिक्षा व देखभाल प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी होने के नाते सरकार की प्राथमिकता है। देश में अनाथ बच्चों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठजनों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा से बनेगा सशक्त समाज : उपायुक्त

राकेश शर्मा । देहरा : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में राज्य कार्य योजना फॉर सीनियर सिटीजन्स के अंतर्गत इंटर जनरेशनल वॉडिग(अंतर-पीढ़ीगत बंधन) कार्यक्रम का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नेहरन पुखर...
Translate »
error: Content is protected !!