हिमाचल के पैरावॉली खिलाड़ी अजय कुमार कजाकिस्तान जा रहे हैं एशियन पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने : पैरा-वॉलीबॉल खिलाड़ी को डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने प्रदान की सहायता राशि, राष्ट्रीय ध्वज भी किया भेंट

by

धर्मशाला, 28 जून। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने एशियन पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान जा रहे हिमाचल के पैरावॉली खिलाड़ी अजय कुमार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की ओर से 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही उन्होंने अजय को राष्ट्रीय ध्वज भी भेंट किया। इसके अलावा गोरखा एसोसिएशन और भागसू पहल संस्था ने भी अजय कुमार को अपनी ओर सहायता राशि भेंट की।
डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को अपने कार्यालय में अजय कुमार से मुलाकात की और उन्हें अपनी और सभी जिलावासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अजय का दिव्यांगता की सीमाओं को पार कर देश के लिए खेलने का जज्बा प्रेरणादायी है। उन्होंने कामना की कि अजय अपने खेल से कीर्तिमान स्थापित कर विदेश में देश-प्रदेश का नाम ऊंचा करें। जिलाधीश ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन सदैव दिव्यांग खिलाड़ियों की सहायता और प्रोत्साहन के लिए समर्पित है।
बता दें, चंबा जिला से संबंध रखने वाले अजय कुमार एशियन पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान जा रहे हैं। ये चैंपियनशिप 2 से 8 जुलाई तक खेली जाएगी।
अजय कुमार ने जिलाधीश तथा गोरखा एसोसिएशन और भागसू पहल का आभार जताते हुए कहा कि भारत देश के लिए खेलना उनका बचपन का सपना है और इसे साकार करने में मदद के लिए वे सभी के कृतज्ञ हैं। अजय ने कहा कि एक साधारण परिवार से होने के चलते उनके लिए विदेश खेलने जाना आर्थिक रूप से कठिनाई भरा है। ऐसे में मदद की दरकार है। इस सहायता से न केवल वे बल्कि अन्य दिव्यांगजनों को भी खेलों में आगे बढ़ने का साहस मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि अजय कुमार 7 से 9 अप्रैल तक तमिलनाडु में हुई नेशनल फेडरेशन कप सिटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम के कप्तान थे। इससे पहले वे 3 से 6 फरवरी को तंजावुर इंडोर स्टेडियम में हुई 11वीं नेशनल सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम के उपकप्तान भी रहे। उन्होंने इस चैंपियनशिप में हिमाचल को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा तथा गोरखा एसोसिएशन और भागसू पहल संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

7 जिलों में हीट-वेव का अलर्ट : 29 मई से बारिश की संभावना, ऊना में पारा 43 डिग्री

एएम नाथ । शिमला : प्रदेश में चार दिन बाद भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 मई से वेस्टर्न डिस्टरबेंस  एक्टिव हो रहा है। इससे 29 और 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

77.47 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ नाचन निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव- एसडीएम गोहर

4 जून को होगी चुनाव की मतगणना 1 जून 2024 गोहर; सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि नाचन निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ : महिला एवं बाल विकास विभाग ने लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

शिशुओं के जीवन के पहले 1000 दिनों का महत्व भी बताया भोरंज 21 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल राज्य चयन आयोग में प्रतिनियुक्ति के पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी : अब 16 नवंबर शाम 5 बजे तक कर सकेंगे आवेदन

 सरकारी कर्मचारियों को मिली एक सप्ताह की अतिरिक्त मोहलत एएम नाथ। हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर में प्रतिनियुक्ति के आधार पर सेवाएं देने के इच्छुक सरकारी कर्मचारियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!