77.47 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ नाचन निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव- एसडीएम गोहर

by
4 जून को होगी चुनाव की मतगणना
1 जून 2024 गोहर;
सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया कि नाचन निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 77.47 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। कुछ जगहों पर ईवीएम में हल्की फुल्की दिक्कत आई, जिन्हें तत्काल बदल दिया गया और मतदान में अन्य कोई बाधा नहीं आई।
एसडीएम गोहर ने बताया कि नाचन में कुल 90158 मतदाता हैं। जिसमें नाचन क्षेत्र से 69726 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें पुरुष मतदाता 33862 तथा 35864 महिला मतदाता ने अपने मतदान का प्रयोग किया।इनमें से 77.47 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। अब 4 जून को मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियां जवाहरलाल इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रॉग रूम में ईवीएम को जमा करवाने के लिए रवाना हो गई हैं। स्ट्रॉग रूम में ईवीएम जमा होते ही इसे सील कर दिया जाएगा और स्ट्रॉग रूम में ईवीएम कड़ी पुलिस सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शोंगटोंग-कड़छम परियोजना का पावर हाउस 80% पूरा, 2027 में शुरू होने की उम्मीद : सतलुज पर 450 मेगावाट की परियोजना से प्रदेश को मिलेगा 900 करोड़ वार्षिक राजस्व

स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने की दिशा में हिमाचल सरकार का बड़ा कदम एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 450 मेगावाट क्षमता वाली शोंगटोंग-कड़छम जलविद्युत परियोजना का पावर हाउस निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोंदपुर जयचंद पंचायत में हर घर दस्तक अभियान का आगाज : युवा स्वस्थ होगा तो देश भी सुरक्षित होगा – SDM विशाल शर्मा

ऊना, 10 अक्तूबर – नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत हर घर दस्तक अभियान की शुरूआत हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद से की गई जिसकी अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महायुद्ध शुरु….अमेरिका ने ईरान के ‘ऑयल हब’ खार्ग आइलैंड पर किया भीषण हमला; मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप

मध्य पूर्व में जारी तनाव अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को दिए गए ‘मिडनाइट अल्टीमेटम’ की समय सीमा समाप्त होने से पहले ही अमेरिकी सेना ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना के गृह पधारे जैन संत श्री सुशील मुनि जी : खन्ना दम्पति ने लिया आशीर्वाद : कहा संतों के आशीर्वाद से संतुलित है सृष्टि 

होशियारपुर 22 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना के निवास स्थान पर जैन संत श्री शुशील मुनि जी ने अपने शिष्यों सहित चरण डाले। इस मौके खन्ना ने कहा की...
Translate »
error: Content is protected !!