हिमाचल के पैरावॉली खिलाड़ी अजय कुमार कजाकिस्तान जा रहे हैं एशियन पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने : पैरा-वॉलीबॉल खिलाड़ी को डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने प्रदान की सहायता राशि, राष्ट्रीय ध्वज भी किया भेंट

by

धर्मशाला, 28 जून। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने एशियन पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान जा रहे हिमाचल के पैरावॉली खिलाड़ी अजय कुमार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा की ओर से 21 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। साथ ही उन्होंने अजय को राष्ट्रीय ध्वज भी भेंट किया। इसके अलावा गोरखा एसोसिएशन और भागसू पहल संस्था ने भी अजय कुमार को अपनी ओर सहायता राशि भेंट की।
डॉ. निपुण जिंदल ने बुधवार को अपने कार्यालय में अजय कुमार से मुलाकात की और उन्हें अपनी और सभी जिलावासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अजय का दिव्यांगता की सीमाओं को पार कर देश के लिए खेलने का जज्बा प्रेरणादायी है। उन्होंने कामना की कि अजय अपने खेल से कीर्तिमान स्थापित कर विदेश में देश-प्रदेश का नाम ऊंचा करें। जिलाधीश ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन सदैव दिव्यांग खिलाड़ियों की सहायता और प्रोत्साहन के लिए समर्पित है।
बता दें, चंबा जिला से संबंध रखने वाले अजय कुमार एशियन पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2023 में भाग लेने के लिए कजाकिस्तान जा रहे हैं। ये चैंपियनशिप 2 से 8 जुलाई तक खेली जाएगी।
अजय कुमार ने जिलाधीश तथा गोरखा एसोसिएशन और भागसू पहल का आभार जताते हुए कहा कि भारत देश के लिए खेलना उनका बचपन का सपना है और इसे साकार करने में मदद के लिए वे सभी के कृतज्ञ हैं। अजय ने कहा कि एक साधारण परिवार से होने के चलते उनके लिए विदेश खेलने जाना आर्थिक रूप से कठिनाई भरा है। ऐसे में मदद की दरकार है। इस सहायता से न केवल वे बल्कि अन्य दिव्यांगजनों को भी खेलों में आगे बढ़ने का साहस मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि अजय कुमार 7 से 9 अप्रैल तक तमिलनाडु में हुई नेशनल फेडरेशन कप सिटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम के कप्तान थे। इससे पहले वे 3 से 6 फरवरी को तंजावुर इंडोर स्टेडियम में हुई 11वीं नेशनल सिटिंग वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिमाचल की टीम के उपकप्तान भी रहे। उन्होंने इस चैंपियनशिप में हिमाचल को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।
इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा तथा गोरखा एसोसिएशन और भागसू पहल संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

श्री मणिमहेश यात्रा 2026: बिना पंजीकरण नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति : 1 अगस्त से शुरू होगी ऑनलाइन प्रक्रिया

एएम नाथ। चम्बा : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए इस वर्ष पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण कोई भी श्रद्धालु...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीयर सीमित मात्रा में पीने से हेल्थ के लिए फायदेमंद : जानिए बीयर के फायदे और बीयर होती कइने प्रकार की …

 दुनियाभर में बीयर पीने का ट्रेंड पश्चिमी देशों से शुरू हुआ है। जो धीरे-धीरे दुनियाभर में फैल गया है। हालांकि बीयर में अल्कोहल की मात्रा  कम पाई जाती है। वहीं इसे सीमित मात्रा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12वीं का प्रमाणपत्र निकला फर्जी, फार्मासिस्ट बर्खास्त : पुलिस में दर्ज करवाया मामला

रोहित भदसाली।  कुल्लू : 12वीं का फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे पशुपालन विभाग ने एक फार्मासिस्ट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आनी विधानसभा के पशु औषधालय वशांवल में यह फार्मासिस्ट तैनात...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज

मंत्री राजेश धर्माणी ने किया 5 दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, देश भर से 30 टीमें ले रही हैं भाग घुमारवीं में पहली बार राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के लिए गौरव की...
Translate »
error: Content is protected !!