मिंजर मेला के सफल आयोजन को लेकर उप समितियों की बैठक आयोजित : कानून-व्यवस्था के लिए उपयुक्त संख्या में पुलिस बल की होगी तैनाती

by

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता , मिंजर मेला- 2023 का क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा रहेगा थीम
प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पदार्थों की बिक्री पर होगी कार्रवाई
चंबा, 30 जून
उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मिंजर मेला- 2023 के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न उप समितियों के संयोजकों के साथ आज उपायुक्त कार्यालय कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया ।
उपायुक्त ने सभी उपसमिति संयोजकों से विभिन्न व्यवस्थाओं को समयबद्ध तौर पर सुनिश्चित बनाने को कहा।
मिंजर मेला- 2023 के थीम विषय क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा के तहत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने उप निदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए ।
उन्होंने यह निर्देश भी दिए की मेले के दौरान किसी भी स्टाल पर प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पदार्थों बिक्री ना हो।
बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी निगरानी के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्थानीय अधिकारी, नगर परिषद और चंबा उप मंडलीय प्रशासन के अधिकारी कार्यवाही सुनिश्चित बनाएंगे।
बैठक में खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
खेलकूद गतिविधियों में कराटे और मैराथन रेस प्रतियोगिता के आयोजन के साथ थीम विषय क्लीन चंबा- ग्रीन चंबा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन का भी निर्णय लिया गया।
मेले के दौरान बेहतर कानून एवं व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बैठक में अवगत किया कि चंबा चौगान में सीसीटीवी स्थापित करने के साथ उपयुक्त संख्या में पुलिस एवं होमगार्ड कर्मियों को तैनात किया जाएगा । साथ में चंबा चौगान में मेले के दौरान अस्थाई पुलिस नियंत्रण कक्ष भी स्थापित होगा।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग को फूड सेफ्टी, तंबाकू फ्री अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के साथ चंबा चौगान में सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए व्यवस्था करने को कहा गया।
बैठक में मिंजर वितरण एवं शोभा यात्रा उप समिति,आवास उप समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, प्रकाश एवं सजावट सहित विभिन्न 11 विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई ।
बैठक में कार्यवाही का संचालन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने किया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष नगर परिषद नीलम नैय्यर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ,एसडीएम चंबा अरुण कुमार शर्मा , वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार,जिला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच, जिला भाषा अधिकारी तूकेश शर्मा, सहायक अभियंता विद्युत इं.अजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डॉ करण हितेशी, तहसीलदार संदीप कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राखी कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लाइव आत्महत्या….लाइव आकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ लगा अहम सबूत…रजिस्टर में कई लिखा जानने के लिए पड़े !!

सोशल मीडिया पर लाइव आत्महत्या करने से पहले युवती ने रजिस्टर में लिखी कई बातें एएम नाथ। सोलन : सुबाथू छावनी के साथ लगती शडियाणा पंचायत के ओल्गी गांव में 19 वर्षीय युवती द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियों को शिक्षा और अवसरों में प्राथमिकता देना जरूरी : डीसी जतिन लाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया गया बल रोहित जसवाल।  ऊना, 7 मार्च. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि बेटियों को शिक्षा और अवसरों में प्राथमिकता देना...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

समान काम के लिए समान वेतन और सिक्योर्ड पॉलिसी लागू करे प्रशासन, अन्यथा 16 जून को होगी विशाल रैली : कोऑर्डिनेशन कमेटी

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 9 जून। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ द्वारा आज सेक्टर-41 स्थित जायका में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में चंडीगढ़ नगर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलटी दूल्हा-दुल्हन की कार : चालक को आई नींद की झपकी

 एएम नाथ। मंडी :  कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब दूल्हा-दुल्हन को ले जा रही कार मसयाणी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह...
Translate »
error: Content is protected !!