संगरूर में अस्थायी टीचर्स पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा : गिरफ्तार टीचर्स को रिहा करने व अस्थायी टीचर्स को रेगुलर करने की डेमोक्रेटिक टीचर्स फ़्रंट ने की मांग

by

गढ़शंकर, 2 जुलाई : संगरुर में मुख्यमंत्री निवास के सामने आंदोलन कर रहे अस्थायी टीचर्स पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने व उन्हें जबरन गिरफ्तार करने की निंदा करते हुए डेमोक्रेटिक टीचर्स फ़्रंट के नेताओं ने गिरफ्तार नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग की है। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा जारी बयान में राज्य महासचिव मुकेश कुमार, जिला प्रधान सुखदेव डांसीवाल, सचिव इंदरसुखदीप सिंह उडरा, मनजीत सिंह दसूहा व अशनी कुमार ने बताया कि डी. टी. एफ. के राज्य प्रधान विक्रम देव सिंह की अगुवाई में अस्थायी टीचर अपनी मांगे मनवाने के लिए मुख्यमंत्री निवास के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ‘आप पार्टी ने राज्य में सरकार बनने पर सभी अस्थायी टीचर्स को रेगुलर करने का आश्वासन दिया था लेकिन डेढ़ साल गुजरने के बाद अस्थायी टीचर्स को रेगुलर करने की बजाए सरकार ने उनके वेतन में बढ़ोतरी कर मुख्य मांगो पर से ध्यान भटकाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि इस फैसले के विरोध में पंजाब के सभी अस्थायी टीचर्स इकट्ठा हो कर मुख्यमंत्री निवास की ओर रोष रैली निकाल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर पुलिस ने टीचर्स पर लाठीचार्ज किया और डी. टी. एफ. के उपप्रधान राजीव बरनाला व महिंदर सिंह कोडयवाली सहित टीचर्स को गिरफ्तार कर लिया। डी. टी. एफ. नेताओं ने मांग की है कि गिरफ्तार टीचर्स को रिहा किया जाए और अस्थायी टीचर्स को सभी लाभ देते हुए रेगुलर किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश जा रहे युवकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी : 1 की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

रोहित भदसाली। डलहौजी। पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे 154 पर आज सुबह मणिमहेश जा रहे जालंधर के युवकों की गाड़ी 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। जिससे एक की मौके पर ही मौत हो...
article-image
पंजाब , समाचार

तीन महिला किसानों ने हरियाणा के मानेसर में ड्रोन उड़ाने की महारत की हासिल

मोगा, 23 दिसंबर :  20 महिलाओं का एक समूह नैनो-यूरिया के छिड़काव में लगने वाले समय को कम करने के लिए पंजाब के खेतों में ड्रोन पायलट की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बड़ी राहत : हाईकोर्ट ने आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश

चंडीगढ़। रेप केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने एक मामले में राम रहीम के खिलाफ...
article-image
पंजाब

पंजाब में AAP नेता को मारी गोली : बाइक सवार युवकों ने , मचा हड़कंप

सतलुज ब्यास टाइम। मोगा : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। AAP नेता की हत्या के इरादे में कई राउंड फायरिंग की, जिससे AAP नेता गंभीर रूप...
Translate »
error: Content is protected !!