100 पद सुरक्षा गार्ड सुपरवाइज़र व ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर के : सिस इंडिया द्वारा भरे जाएंगे

by

ऊना, 4 जुलाई – मैसर्ज़ सिस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा गार्ड सुपरवाइज़ार (केवल पुरुष) और ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर(केवल पुरुष) वर्ग में 100 पद भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार वीरवार 6 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा।
अक्षय शर्मा ने बताया कि सुरक्षा गार्ड सुपरवाइज़र पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर पद के लिए ग्रेजुएशन निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा गार्ड सुपरवाइज़र व ग्रेजुएट ट्रेनी ऑफिसर के पदों हेतू आयु 21 से 37 वर्ष, शारीरिक लम्बाई 160 सेंटीमीटर अथवा इससे अधिक, शारीरिक वज़न 56 किलोग्राम से अधिक अथवा 95 किलोग्राम से कम होना चाहिए।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में जिम का हुआ उद्घाटन

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में छात्र दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को शोध अधिगम के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह 26 मार्च को बद्दी में मनाया जायेगा

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : सम्राट अशोक क्लब शाखा हिमाचल प्रदेश के द्वारा प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की 2330वी जयंती समारोह बद्दी में हर साल की भांति इस साल भी आयोजित किया जाएगा ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विस सत्र 26 नवंबर से 05 दिसंबर तक होगा आयोजित : शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताहीः विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

विस भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश एएम नाथ। धर्मशालाः 10 नवंबर। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि तपोवन में शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में किसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात : भूमिहीनों के मकान नियमित करने की नीति पर विचार

अगस्त 2026 में जनता को मिलेगा मेडिकल कॉलेज, नए निगम क्षेत्रों को पांच साल कर में राहत एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को अपने गृह जिला हमीरपुर में...
Translate »
error: Content is protected !!