निमिषा मेहता ने पाहलेवाल गांववासियों के साथ लिया तालाब का जायजा : गांववासियों ने अपने घरों व गलियों में तालाब का गंदा पानी इकट्ठा होने की समस्या की दी जानकारी

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर से भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने पाहलेवाल गांव में बारिश होने पर तालाब का गंदा पानी घरों व गलियों में खड़ा होने से आहत गांववासियों की समस्या की जानकारी लोगों के घरों में घूम-घूम कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही स्थानीय विधायक अधिकारियों को साथ लेकर इस गांव में आए थे और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी इस समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डेढ़ वर्ष बीतने के बाद भी गांववासियों की समस्या जस की तस खड़ी है और विधायक इस समस्या का समाधान करने में बुरी तरह से फेल होए है। निमिषा मेहता ने कहा कि पंचायतों को संदेश भेज भेज कर वह ग्रांटे देने का लालच दे रहे हैं लेकिन तालाब की सफाई के लिए वह कोई ग्रांट नही दे सके। उन्होंने दावा किया कि विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी सरकार के अख्तियारी फंड में करोड़ों रुपये होते हैं लेकिन वह इस गांव के तालाब का कोई काम नही करवा सके। उन्होंने कहा कि निवर्तमान सरकार के समय इस तालाब को सीचेवाल माडल में मंजूर करवा कर इस समस्या का समाधान कराने के लिए शुरुआत की थी पर सत्ता में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद इस पर रोक लगा दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी है कि वह इस तालाब को प्रधानमंत्री योजना के तहत तालाबो की सफाई की स्कीम में नही डलवा स्की। इस अवसर पर गांव की महिलाओं व अन्य ने भाजपा नेता को अपने-अपने घरों की हालत दिखाई की वह किस प्रकार जीवनयापन कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिव मन्दिर हेबोवाल बीत में भगवान परशुराम की जयंती मनाई : हवन यज्ञ के बाद झंडा चढ़ाया गया

गढ़शंकर : श्री ब्राह्मण सभा हैबोवाल बीत ने गुरुदत्त शर्मा के नेतृत्व में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से श्री परशुराम जी की जयंती शिव मंदिर हैबोवाल बीत में बड़ी श्रद्धा से मनाई। इस बारे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने चीन को दिया Tariff वाला तगड़ा झटका, अब 5 साल तक तड़पेगा ड्रैगन

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव  कम हो गया है और सीमा पर सीजफायर लागू है. एक ओर जहां अमेरिका की ओर से Indo-PAK Ceasefire का ऐलान बीते शनिवार को किया गया था, तो...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ लोक सभा सीट से चुनाव लड़ने से किया इंकार : शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने किया आज इंकार, पार्टी छोड़ने का भी किया एलान

चंडीगढ़, 6 मई । शिरोमणि अकाली दल को सोमवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब पार्टी के उम्मीदवार हरदीप सिंह बुट्रेला ने साथ ही हरदीप सिंह बुट्रेला ने अपने समर्थकों सहित अकाली दल...
Translate »
error: Content is protected !!