कुचले गए हाथ को ऑस्टेरो रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से किया रिकंस्ट्र

by

होशियारपुर, 5 जुलाई: आईवीवाई अस्पताल होशियारपुर के डॉक्टरों ने कार्यस्थल पर एक दुर्घटना में बुरी तरह से कुचले गए युवक के हाथ को जटिल प्रक्रिया ऑस्टेरो रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी से सफलतापूर्वक रिकंस्ट्र किया।
प्लास्टिक सर्जन डॉ. सुमित तूर के नेतृत्व में एक टीम ने बचाए जाने योग्य हड्डियाँ और रीजनल फ्लैप के साथ सॉफ्ट टिशू कवरेज का उपयोग करके युवक की इंडेक्स फिंगर का पुनर्निर्माण किया। मरीज की सर्जरी की गई, जिसमें हड्डियों का के वायर फिक्सेशन और एसईपीए फ्लैप शामिल था, और बाद में दूसरे चरण की प्रक्रिया की गई जिसमें फ्लैप डिवीजन और इनसेटिंग शामिल थी। कार्यस्थल पर दुर्घटना में युवक का बायाँ हाथ बुरी तरह से कुचल गया था , जहाँ अंगूठे को छोड़कर सभी उंगलियाँ कट गईं। क्षति की गंभीरता के कारण कटी हुई कुचली हुई उंगलियाँ दोबारा लगाने की स्थिति में नहीं थीं।
डॉ. तूर ने कहा, सर्जरी के बाद युवक का अंगूठा और इंडेक्स फिंगर कार्यात्मक है। उन्होंने पुन: प्रत्यारोपण के लिए उंगली के ढांचे को संरक्षित करने के महत्व पर जोर दिया। हालांकि, ऐसे मामलों में जहां उंगलियाँ बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती है, ऑस्टेरो रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी अधिक प्रभावी हो सकती है, उन्होंने कहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे पिता अक्सर शराब के नशे में मेरे साथ यौन शोषण करते थे, करते थे मुझ पर हिंसा- जब मैं छोटी थी : स्वाति मालीवाल

दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हाल ही में बीबीसी के एक प्लेटफार्म पर अपनी बचपन की दर्दनाक यादों को साझा किया, जब उन्होंने अपने पिता द्वारा यौन शोषण का...
article-image
पंजाब

अर्शदीप सिंह डांग ने रचा इतिहास, RAF में विंग्स हासिल करने वाले बने पहले सिख फाइटर पायलट

नई दिल्ली: भारतीय मूल के 28 वर्षीय फ्लाइट लेफ्टिनेंट अर्शदीप सिंह डांग ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (RAF) में एक नया इतिहास रच दिया है। वे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से ब्रिटिश...
Translate »
error: Content is protected !!