इंस्टाग्राम पर दोस्ती , शादी का झांसा, दुष्कर्म : मामला दर्ज

by

जीरा/ पठानकोट : इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, फौजी बताकर शादी का झांसा देकर 26 वर्षीय युवती संग दुष्कर्म किया। थाना सदर जीरा पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी आरोपी बूटा सिंह निवासी गुरुसर तहसील जगरांव जिला लुधियाना संग इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बूटा ने खुद को फौज में बतौर सिपाही कार्यरत बताया। पीड़िता उसे पसंद करने लगी। बूटा ने उससे शादी करने की बात कही। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे। अमृतसर जाकर होटल में रहने लगे। उसने पीड़िता के साथ संबंध स्थापित किए। अब आरोपी उसके संग शादी नहीं कर रहा है। इस संबंध में पीड़िता ने थाना सदर जीरा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के बाद आरोपी बूटा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, पठानकोट में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान लुकेश सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह बीए कर रही है और तीन साल पहले उसकी इंस्टाग्राम पर लुकेश सिंह से मुलाकात हुई थी। तब वह दोनों नाबालिग थे। दोनों में प्रेम संबंध भी बन गए। पीड़िता ने कहा कि लुकेश ने उसको विवाह का झांसा देकर अलग-अलग जगह पर जाकर संबंध बनाए और अब जब दोनों बालिग हो गए तो शादी करने से मुकर गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनकाउंटर के बाद आतंकी गोल्डी बराड़ का गुर्गा मलकीत सिंह पुलिस ने दबोचा

चंडीगढ़ :  पुलिस ने कनाडा में बैठे आतंकवादी गोल्डी बराड़ के गुर्गे मलकीत सिंह उर्फ मैक्सी को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है. एनकाउंटर के दौरान मैक्सी को पैर में गोली लगी है और...
article-image
पंजाब

टारगेट किलिंग गैंग : 5 गुर्गे गिरफ्तार…. आतंकी करणदीप सिंह मुठभेड़ में घायल

अमृतसर। प्रदेश में टारगेट किलिंग करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद क्षेत्र में अलग से की गई धरपकड़ के दौरान करणदीप सिंह नाम के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘द साउंड गेम’ कार्यशाला, विद्यार्थियों ने सीखे अंग्रेजी उच्चारण के गुर

गढ़शंकर, 29 सितंबर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में अंग्रेजी विभाग की ओर से ‘द साउंड गेम...
article-image
पंजाब , समाचार

माहिलपुर नगर पंचायत पर आप का कब्जा : आप के 10, कांग्रेस के एक और आजाद के 2 उम्मीदवारों ने की जीत दर्ज , सयुंक्त मोर्चे के सभी प्रत्याशी हारे

माहिलपुर  : माहिलपुर नगर पंचायत के 13 वार्डों के लिए हुए चुनाव में आज आम आदमी पार्टी के 10, कांग्रेस के एक और आजाद के 2 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।   आप ने...
Translate »
error: Content is protected !!