किसानी संघर्ष में शहीद हुए किसानों को 20 दिसंबर को श्रद्धाजलि दी जाएगी : मट्टू

by

किसानी संघर्ष में शहीद हुए किसानों को 20 दिसंबर को श्रद्धाजलि दी जाएगी : मट्टू
भास्कर न्यूज। गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा दुारा रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष आज 55 वें दिन रणजीत सिंह बंगा, सुरजीत सिंह कालेवाल, के नेतृत्व में रोष रैली व धरना लगाया गया। रोष रैली को संबोधित करते हुए सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, भारतीय किसान युनियन राजेवाल के उपाध्यक्ष हरशरन सिंह भातपुरी ने तीनों कृषि कानून व बिजली संशोधन 2020 व पराली जलाने के विधेयक वापिस ना लेने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसान, युवा, बहनों को बढ़ चढ़ कर इस लंबे संघर्ष की तैयारी करने का आग्राह किया। उन्होंने कहा कि किसानी संघर्ष में शहीद हुए किसानों को 20 दिसंबर को श्रद्धाजलि दी जाएगी और संघर्ष को और तेज करने का प्रण लिया जाएगा। इस समय जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक उपाध्यक्ष सुभाष मट्टू, चौधरी अच्छर सिंह बिल्ड़ो, मास्टर बलवीर सिंह ईबाराहिमपुर, शिगारा राम भज्जल ने भी संबोधित किया। इस समय कैप्टन करनैल सिंह पनाम, सुखविंदर सिंह, जसविंदर सिंह,दर्शन सिंह, अवतार सिंह देनोवाल कलां, कशमीर सिंह भज्जल हरभजन सिंह भज्जल, सुखविंदर सिंह संधू, जोगिंद्र सिंह थांदी, गुरमेल सिंह कलसी, महिंद्र सिंह महितावपुर आदि मौजूद थे। इस समय बांसल परिवार ने चाय बिस्कुटों का लंगर लगाया और रणजीत सिंह ने सभी का अभार प्रकट किया।
फोटो: कामरेड दर्शन सिंह मट्टू, हरभजन सिंह अटवाल व अन्य धरने दौरान।

Download : किसानी-संघर्ष-में-शहीद-हुए.docx (97 downloads)

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चुनाव में हुई धांधली – 38 मिनट के लिए सीसीटीवी बंद होने का दावा : फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की रिपोर्ट जारी, कांग्रेस बोली- अफसरों के नाम का भी करेंगे खुलासा

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने एक बार फिर से विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ भाजपा व चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा कि ईवीएम के माध्यम से 30 से ज्यादा विधानसभा...
article-image
पंजाब

तरणप्रीत भाषण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम : सरकारी हाई स्कूल खुर्द के कक्षा 6 के छात्र

गढ़शंकर । सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल सैला खुर्द के कक्षा 6 के छात्र तरणप्रीत सिंह ने अंग्रेजी विषय से संबंधित भाषण प्रतियोगिता में मिडल स्कूल वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में वापसी का खुलेगा रास्ता?… सचिन पायलट के बयान से पंजाब में हलचल!

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कैप्टन की ‘घर वापसी’ को लेकर चर्चाएं तेज; पायलट ने पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ की, लेकिन वापसी पर बातचीत होने से किया इनकार चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...
Translate »
error: Content is protected !!