खालसा कॉलेज माहिलपुर में एमएससी फिजिक्स भाग- । का परिणाम रहा उत्कृष्ट

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में क्षेत्र के श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चल रहे एमएससी फिजिक्स पाठ्यक्रम के भाग एक और दो का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. परविंदर सिंह और विभागाध्यक्ष डॉ. आरती शर्मा ने बताया कि एमएससी फिजिक्स के अंतिम वर्ष के परिणाम में छात्रा शैलजा पराशर ने 73.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, दलजीत सिंह ने 73.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और आस्था शर्मा ने 67.3 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि एमएससी फिजिक्स के भाग एक के परिणाम में छात्रा कुसुम ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, अनामिका अग्निहोत्री ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान और छात्रा जीना ने 75.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर फिजिक्स विभाग के सभी शिक्षकों ने भी इन विद्यार्थियों के अच्छे परिणाम की कामना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

28 दिन में आठवां धमाका – वडाला बांगर पुलिस चौकी के बाहर ब्लास्ट

गुरदासपुर : जिला गुरदासपुर के थाना कलानौर में बीते 48 घंटों में दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। चौकी बख्शीवाल पर हुए हमले के बाद शुक्रवार देर शाम को बंद पुलिस चौकी वडाला बांगर...
article-image
पंजाब

High Court Order on DA

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 08 : Senior BJP leader and former Cabinet Minister Tikshan Sood stated in a press note that the Punjab government is in a chaotic state reminiscent of “Andher Nagri Chaupat Raja.” Government...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 साल कारावास, 20 हजार का जुर्माना लगाया : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को – जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने अतिरिक्त कारावास की सजा

शाहजहांपुर :  नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को विशेष न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय भुवनेश अवस्थी ने दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही...
Translate »
error: Content is protected !!