श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूवक मनाई

by
गढ़शंकर :  श्री गुरु अमरदास महाराज जी का ज्योति ज्योत दिवस और ज्ञानी दित्त सिंह जी की पुण्यतिथि श्री गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब के मुख्य सेवादार बाबा केबल सिंह जी के जत्थे द्वारा संगत को तपस्थल के इतिहास से जोड़ा गया। उन्होंने बताया कि श्री गुरु अमरदास महाराज  1 सितंबर, 1574 ई. को ज्योति जोत समा गए थे।  धन्य-धन्य गुरु अमरदास महाराज जी ने जाति-पाति, दहेज प्रथा और पर्दा प्रथा का खंडन करते हुए संगत को सत्य के मार्ग से जोड़ा। बाबा केवल सिंह ने बताया कि प्रोफेसर ज्ञानी दित्त सिंह जी ने सिंह सभा आंदोलन की शुरुआत की और उन्होंने 72 पुस्तकें लिखकर पंथ को समर्पित कीं, खालसा अखबार शुरू किया, इसके बावजूद ज्ञानी जी के साथ जाति के आधार पर भेदभाव किया जाता था, उन्हें जोड़े में बैठाकर देग प्रसाद दिया जाता था, रविदासिया समाज से संबंधित होने के कारण ज्ञानी दित्त सिंह जी को शिरोमणि कमेटी द्वारा उचित सम्मान नहीं दिया जाता था। आज के कार्यक्रम में दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
इस अवसर पर बाबा केवल सिंह, बाबा नरेश सिंह, कैशियर हरभजन सिंह, बिंदर सिंह, सतपाल सिंह, बाबा सुखदेव सिंह जी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या, खेल ग्राउंड में मिला शव : पंजाब पुलिस के सिपाही सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज

सरदूलगढ़। क्षेत्र के गांव खैरा खुर्द में बीते मंगलवार की रात को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 38 वर्षीय राधे श्याम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार की अल सुबह करीब...
article-image
पंजाब

करोड़ों की जमीन का धोखे से किया सौदा… खरीदार भी था तैयार : कुछ ऐसा हुआ की बेचने वाले की पोल खुल गई और सच्चाई आ गई सामने

कपूरथला : कपूरथला में करोड़ों रुपये की जमीन का फर्जी तरीके से सौदा हो रहा था। खरीदार भी तैयार था और बेचने वाला इस ताक पर था कि कब उसके पास करोड़ों रुपये आए।...
article-image
पंजाब

शराब के व्यापार को स्थिर करने और इस दिशा में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव : नई आबकारी नीति का उदेश्य राजस्व लक्ष्यों की नयी ऊँचाईयां हासिल करना – हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कर मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां बताया कि वित्तीय वर्ष 2024- 25 के लिए नयी आबकारी नीति 10145. 95 करोड़ रुपए के ऐतिहासिक राजस्व वसूली...
Translate »
error: Content is protected !!