कैंसर पीड़ित मरीज का डेढ़ लाख रुपये तक इलाज निःशुल्क : डॉ रघवीर सिंह

by

12 जुलाई को गढ़शंकर व 13 जुलाई को बीनेवाल अस्पताल में लगाया जाएगा शिविर।
गढ़शंकर, 11 जुलाई : सिवल सर्जन डॉ बलविंदर सिंह के निर्देश पर डॉ रघवीर सिंह एस. एम. ओ. पोसी की अगुवाई में महिलाओं को छाती के कैंसर बीमारी की थर्मलेटिक एनालाइजर मशीन द्वारा स्कैनिंग की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ रघवीर सिंह ने बताया कि 2021 के सर्वेक्षण के अनुसार पंजाब में 4446 मरीज इस बीमारी से पीड़ित हैं। इनमें से जायदातर की पहचान तीसरी व चौथी स्टेज पर होती है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य कारण इस बीमारी के लक्षणों की पहचान संबंधी जागरूकता की कमी है और छाती कैंसर की स्क्रीनिंग समय पर न होना है। उन्होंने कहा कि यहां टेस्ट की कीमत 2000 रुपये होती है लेकिन पंजाब इस टेस्ट को निःशुल्क करने वाला देश का पहला राज्य है। डॉ रघवीर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह इस सुविधा का लाभ उठाएं ताकि समय पर इस खतरनाक बीमारी का पता चल सके और मरीज का सही इलाज किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस रोग का इलाज सरकारी मान्यता प्राप्त अस्पतालों में कराने के लिए सरकार द्वारा डेढ़ लाख रुपये की सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को गढ़शंकर व 13 जुलाई को बीनेवाल अस्पताल में स्क्रीनिंग शिविर लगाया जाएगा। इस अवसर पर डॉ नवलदीप सिंह, डॉ रमनदीप कौर, सिमरदीप कौर, एलएचवी जोगिंदर कौर व आशा वर्कर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

एडवोकेट पुनीत इंद्र कंग SOI दोआबा ज़ोन के कानूनी सलाहकार बने

 होशियारपुर (मनजिंदर कुमार पैसरा): होशियारपुर के युवा और छात्र राजनीति में सक्रिय नेता, एडवोकेट पुनीत इंदर सिंह कंग को SOI (स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया) दोआबा जोन का लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है। परमिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने न्यायिक हिरासत बढ़ाई 20 जनवरी तक

नई दिल्ली  : दिल्ली शराब घोटाला केस में जेल में बंद मनीष सिसोदिया और संजय सिंह पहली बार एक साथ कोर्ट में पेश किए गए हैं।दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में आप के राज्यसभा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*आशीष बुटेल ने 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल पदरा के भवन का लोकार्पण*

एएम नाथ। पालमपुर, 14 जुलाई :  पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने सोमवार को हंगलोह पंचायत के गांव पदरा में लगभग 5 लाख रूपए से निर्मित जागृति महिला मंडल भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री गोयल ने कांग्रेस सरकार के नए सेस को गैर-कानूनी बताया, बोले- पंजाब पर किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब के कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) पर 500 करोड़ रुपये का कथित ‘टैक्स’ लगाने की कड़ी निंदा की। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!