जिला के समस्त विकास खंडों में किया जाएगा नोडल क्लबों का गठन – चंद्र मोहन शर्मा

by

ऊना, 11 जुलाई – ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना द्वारा नोडल क्लब योजना वर्ष 2023-25 के लिए जिला के पांच विकास खण्ड़ो हेतू नोड़ल क्लबों का गठन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि विकास खण्ड़ो के इच्छुक युवा क्लब/मण्डल अपने-अपने क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, उत्कृष्ट कार्यों की समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित रिपोर्ट साधारण कागज पर लिखकर आवेदन पत्र के साथ ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी ऊना के कार्यालय में 15 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि युवा क्लब/मण्ड़ल विभागीय गतिविधियों व सामाजिक कार्यों में भाग लेता हो व अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहा है तथा हिमाचल प्रदेश सोसाइटी एक्ट के अधीन पंजीकृत हो, उस युवा क्लब/मण्डल की प्रतिभागिता तथा सक्रियता को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा उपरोक्त वर्णित प्रत्येक विकास खण्ड से एक-एक युवा मण्डल का चयन किया जाएगा जिसे वर्ष 2023-25 के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड का नोडल क्लब घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 15 जुलाई के उपरांत कोई भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-223467 व 9882467854 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भंरवाई चौक पर क्रेन की टक्कर से बाइक और दुकान को नुकसान

एएम नाथ। काँगड़ा : भरवाईं चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक क्रेन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, शाम को भरवाईं चौक पर तीन क्रेन पुरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा के युवाओं के लिए वाटर स्पोर्ट्स व रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर नवंबर में : राजीव मिश्रा

एएम नाथ। चम्बा : जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन चंबा द्वारा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सहयोग से नवम्बर 2025 में चंबा जिला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस के तहत राज्य चयन समिति का पुनर्गठन

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति सुरिंदर सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष, भारती व अनिता सदस्य एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) मॉडल रूल्स, 2016 के तहत गठित राज्य चयन...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-49D में ट्रांसफॉर्मर के नीचे खड़ी झाड़ियां में लगी आग, बड़ा हादसा टला

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू……. पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 23 मई :  चंडीगढ़ के सेक्टर-49D स्थित हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हाउस...
Translate »
error: Content is protected !!