खण्ड युवा स्वयंसेवी को 3,000 मासिक , कार्यालय के कार्य हेतु चयनित स्वयंसेवी को 6,000 रूपये मासिक : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा दो वर्ष के लिए चयनित किए जाएं युवा स्वयंसेवी

by

ऊना, 14 जुलाई – जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड से दो वर्ष के कार्यकाल हेतु एक-एक युवा/युवती का चयन युवा स्वयंसेवी के रूप में किया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि स्वैछिक कार्य के लिए चयनित खण्ड युवा स्वयंसेवी को 3 हज़ार रूपये मासिक तथा कार्यालय के कार्य हेतु चयनित स्वयंसेवी को 6 हज़ार रूपये मासिक दर से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि खण्ड स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो या इसके समक्ष होनी चाहिए जबकि कार्यालय स्वयंसेवी के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक तथा कंप्यूटर में दक्षता अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले युवा की आयु 31/03/2023 तक 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदक नियमित छात्र तथा किसी अस्थाई या अंशकालीन सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदन के इच्छुक युवा 21 जुलाई सांय 5 बजे तक अपने आवेदन पत्र सहित जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय ऊना में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए युवा संयोजक के दूरभाष नम्बर 98824-67854 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सडक़ दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल

अंब : अंब-नैहरियां मार्ग पर दोसडक़ा मुख्य मार्ग पर हुई सडक़ दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत व एक के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार है। मृतक चालक की पहचान कुलदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा के 48 शिक्षकों ने लिया जीवन कौशल शिक्षा पर विशेष प्रशिक्षण

62 सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम का होगा क्रियान्वयन एएम नाथ। (तीसा) चम्बा :  नीति आयोग (भारत सरकार) के आकांक्षी खंड कार्यक्रम के अंतर्गत मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन एवं हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग के संयुक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा मुक्त हिमाचल’ के लिए उपमुख्य सचेतक नें महाविद्यालय शाहपुर में हुंकार भरी : बोले— “हमें नशा नहीं, युवाओं का सुरक्षित भविष्य चाहिए” ….पुलिस के रडार पर हैं संदिग्ध

चिट्टा रूपी दीमक को समाप्त करने की दिशा में सख्त और निर्णायक कार्रवाई कर रही सरकार : केवल सिंह पठानिया एएम नाथ। ​शाहपुर, 25 दिसंबर : राजकीय महाविद्यालय शाहपुर का केंद्रीय छात्र सांस्कृतिक संघ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने ठठल में यूको बैंक की नवीकृत शाखा का उद्घाटन किया बोले..गरीबों की सेवा और सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें बैंक

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। ।  श्री चिंतपूर्णी (ऊना), 3 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ठठल में यूको बैंक की नवीकृत शाखा परिसर का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!