चंबा से भरमौर सड़क मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल- DC अपूर्व देवगन

by

चंबा, 15 जुलाई
उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि चंबा से भरमौर उच्च मार्ग हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि बग्गा के समीप रूंगड़ी नाला में भारी वाहनों की आवाजाही के लिए क्षतिग्रस्त हुए हिस्से का मरम्मत कार्य अभी प्रगति पर है।
विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य कर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को हल्के वाहनों के लिए बहाल किया गया है ।
उपायुक्त ने बताया कि आज दोपहर 4 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में 173 सड़कों का मरम्मत कार्य पूरा कर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है
इसी तरह जल शक्ति विभाग द्वारा जिला की विभिन्न पेयजल और सिंचाई योजनाओं को पुनः बहाल कर दिया गया है। विशेषकर दूरदराज के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर उन्होनें बताया कि 650 विद्युत ट्रांसफार्मरों को कार्यशील कर दिया गया है।
उन्होंने ज़िला वासियों से नदी’-नालों के किनारे ना जाने, अनावश्यक यात्रा करने से बचने, सुरक्षित स्थानों में रहने तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाने का आग्रह किया है।
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के टोल फ्री नम्बर 1077 अथवा दूरभाष नम्बर 01899-226950, 98166-98166 पर सूचित करें । आपदा प्रबन्धन केन्द्र चौबीसों घंटे कार्यशील है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना विस क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरतःसत्ती

सतपाल सिंह सत्ती से मिला चड़तगढ़ का प्रतिनिधिमंडल ऊना, 27 जुलाई: ग्राम पंचायत चड़तगढ़ के लाहड़ व ऐरी मोहल्ला का एक प्रतिनिधिमंडल सिंचाई की समस्या को लेकर आज यहां छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोबाइल से संदिग्ध चैट्स डिलीट : IB-NIA ने हिमाचल पुलिस से किया संपर्क

एएम नाथ । देहरा : हिमाचल प्रदेश के उपमंडल देहरा के सुकाहर गांव से पकड़े गए जासूसी के आरोपी युवक अभिषेक सिंह भारद्वाज से पूछताछ के बाद मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुनिया बदल चुकी है, Veto दो… UN में गरज कर बोला भारत- सुधार सबसे जरूरी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी यूएनएससी में सुधार और विस्तार की मांग एक बार फिर जोरदार तरीके से उठाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की चार्ज अफेयर योजना पटेल ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए बैठक 29 और 30 जनवरी को होंगी आयोजित

एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वार्षिक बजट 2024-25 के लिए विधायकों की प्राथमिकताओं के निर्धारण के लिए प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक का आयोजन 29 और 30 जनवरी,...
Translate »
error: Content is protected !!