बम म‍िला चंडीगढ़ सेक्टर 26 में , रॉकेट लॉन्चर टाइप : सेना अपने साथ चंडी मंदिर यूनिट में ले गई

by

चंडीगढ़ : सेक्टर 26 में नाले के पास एक बम सेल मिला है। आशंका जताई जा रही है कि यह बार‍िश के पानी में बहकर यहां आया होगा। फिलहाल पुल‍िस ने इसको कब्जे में ले लिया गया है।
बम शेल बापूधाम कॉलोनी के पीछे पड़ा हुआ था। इसका पता चलते ही पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। वहां सारा ट्रैफिक रोक दिया गया। बम शेल 51MM का बताया जा रहा है। जिसे सेना इस्तेमाल करती है। इसके बाद सेना यहां जांच के लिए पहुंची। जिसके बाद बम को कवर कर वह अपने साथ चंडी मंदिर यूनिट में ले गई। इसकी आगे की जांच वहीं होगी। शुरूआती जानकारी के मुताबिक इसे मिसगाइडेड बमशेल बताया जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक सुखना में कुछ बच्चे नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान उनकी नजर बम शेल पर पड़ी। वह इसे उठाकर शास्त्री नगर की तरफ ले आए। जिसके बाद पता चला कि यह बम है। फिर सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद IT पार्क की पुलिस मौके पर पहुंची।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बैकफिनको की ओर से स्वरोजगार की स्थापना के लिए 59 लाख रुपए के ऋण स्वीकृत : संदीप सैनी

स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से ऋण आवेदनों को मंजूरी, बैकफिनको देश-विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भी कम ब्याज पर देता है ऋण : चेयरमैन होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पंजाब पिछड़ा वर्ग कल्याण और...
article-image
पंजाब

AFTER 40 YEARS, CANAL WATER RETURNS

RS.238.90-CRORE KANDI CANAL PROJECT REVIVES IRRIGATION ACROSS 125,000 ACRES IN 433 VILLAGES: MINISTER BARINDER GOYAL* Hoshiarpur/ April 30/Daljeet Ajnoha : In a landmark achievement for Punjab’s agricultural sector, thousands of farmers in the state’s...
article-image
पंजाब

चंबा का होली बाजार खतरे में : बिलासपुर व ऊना जिला में एक-एक मौत दर्ज

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात से मिले जख्म भरने का नाम नहीं ले रहे हैं। चंबा में चार दिन की भारी बारिश से होली बाजार को खतरा हो गया...
article-image
पंजाब

पंजाब में भूजल संरक्षण के लिए ऐतिहासिक कदम! CM भगवंत सिंह मान ने दी 14 सूत्री कार्य योजना को मंजूरी

पंजाब के इतिहास में पहली बार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार (20 जून) को भूजल संरक्षण और जल स्तर को बढ़ाने के लिए एकीकृत प्रांतीय जल योजना के तहत 14 सूत्री कार्य योजना...
Translate »
error: Content is protected !!