बेलगाम खनन माफिया : बारिश का पानी उतरा नही और खनन माफिया हुआ सरगर्म

by

गढ़शंकर : भारी बारिश के चलते गत सप्ताह 4 दिन गढ़शंकर के दो दर्जन गांवों में बाढ़ की सिथित उतपन्न होने से लोगो को हुए नुकसान व किसानों की हजारों एकड़ जमीन पर बोई फसल खराब होने तथा दर्जनों सड़कों के तेज पानी के साथ भ जाने के बावजूद बेलगाम खनन माफिया ने रामपुर गांव के निकट एक बार फिर से खनन का काम शुरू कर दिया। हालांकि बरसात अभी बाकी है। इसके बावजूद खनन माफिया को लगाम लगाने में प्रशासन के नाकाम रहने पर कई तरह के सवाल उठने लगे है।
गत दिनों भारी बारिश के कारण गढ़शंकर इलाके के करीब दो दर्जन गावों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे, वहीं इस बाढ़ का सीधे तौर पर इलाके में हो रही अवैध खनन जिमेदार थी। बाढ़ से हजारों एकड़ जमीन पर लगी फसल नष्ट हो गई थी, वही लोगों के घरों में पानी घुस गया था और लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। उस समय डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर, एसएसपी होशियारपुर व एसडीएम गढ़शंकर ने बाढ़ प्रभावित गावों का मुआयना किया था और लोगों ने बताया था कि अवैध खनन के कारण यह हालात उत्पन्न हुए हैं तो उन्होंने अवैध खनन पर नकेल कसने की बात कही थी। भारी बारिश के बाद अभी खेतों में खड़ा पानी सूखा नही है कि रामपुर गांव के पास खनन माफिया के लोग अवैध खनन करने में जुट गए हैं। गौरतलब है कि अवैध खनन माफिया के विरुद्ध पिछले दिनों भाजपा हल्का इंचार्ज गढ़शंकर निमिषा मेहता ने इस मुद्दे को जोर शोर से उठाया था और चेतावनी दी थी कि इलाके में हो रहा अवैध खनन लोगों के लिए गंभीर संकट पैदा कर देगा।
भाजपा नेता निमिषा मेहता ने पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा पर लगे क्रेशर को पंचायत व संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा दिये गए रास्ते पर सवाल उठाए थे और कहा था कि यह रास्ता नशे के तस्करों के लिए स्वर्ग बना हुआ है। इन हालतों में इलाके में फिर से शुरू हुई अवैध खनन पर कामरेड गुरनेक सिंह भजल, कामरेड दर्शन सिंह, कामरेड कलभूषण कुमार, रविंदर नीटा ने कहा कि लगता है कि प्रशासन पर या तो खनन माफिया ज्यादा ताकतबार है या फिर प्रशासन बड़ी त्रासदी का इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक लोगों के जख्म भी नही भरे और खनन माफिया फिर से सरगर्म हो गया है। पत्रकारों द्वारा फोटो खींचने की बात पता चलते ही खनन माफिया के लोग अपनी मशीनरी लेकर चपत हो गए।
इस संबंध में एसडीएम गढ़शंकर जशनप्रीत कौर ने कहा कि वह पता करेंगे कि कोई सरकारी कार्य तो नही चल रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंडियाला में एलपीजी टैंकर विस्फोट : 2 मौतें, 30 झुलसे, 35 घर-दुकानें भी जलीं – एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा… सभी घायलों का इलाज फरिश्ते स्कीम के तहत निःशुल्क: डिप्टी कमिश्नर

कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह, विधायक जिम्पा, डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, एस.एस.पी संदीप कुमार मलिक ने मौके पर पहुंच कर लिया स्थिति का जायजा अमृतसर मेडिकल कॉलेज से  पहुंची डॉक्टरों की विशेष टीम मृतकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में मिली ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी : दिल्ली में गाड़ी से लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद

नई दिल्ली।  परिवहन विभाग ने दी जानकारी पंजाब के परिवहन विभाग ने इस गाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है और इस गाड़ी का पंजाब...
article-image
पंजाब

घर-घर जाकर डेंगी के लारवे की जांच करेंगे डेंगी सर्विलेंस टीमों के वालंटियर: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने जिला रोजगार ब्यूरो में 60 वालंटियरों की टीम को हरी झंडी दिखा सर्वे के लिए किया रवाना कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए टीमों की ओर से होशियारपुर व दसूहा शहर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो कॉल वायरल : पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी को ईद की दे रहा बधाई

जालंधर :  पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का वीडियो कॉल वायरल हो गया है। इसमें वह पाकिस्तान के कुख्यात माफिया डॉन शहजाद भट्टी से बात करता नजर...
Translate »
error: Content is protected !!