वोटर सूचियों में संशोधन : घर-घर जाकर बूथ लैवल अधिकारियों की ओर से वोटर सूचियों के संशोधन का कार्य 21 जुलाई से शुरु: जिला चुनाव अधिकारी

by

होशियारपुर, 18 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग व मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब के निर्देशों पर योग्यता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर फोटो वोटर सूचियों के विशेष संशोधन का शेड्यूल जारी किया गया है। इसके अनुसार प्री-रिवीजन गतिविधियों के अंतर्गत 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बूथ लैवल अधिकारियों की ओर से मौजूदा वोटर सूची में दर्ज वोटरों के विवरणों की वैरीफिकेशन करने के उद्देश्य से सर्वे किया जाएगा।
जिला चुनाव अधिकारी ने जिला वासियों से अपील की कि वे बी.एल.ओज का इस अभियान में अपना पूरा सहयोग दें। इसके अलावा जिस व्यक्ति की आयु 1 अक्टूबर 2023 व 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो, इस अभियान के दौरान नई वोट बनवाएं। उन्होंने कहा कि वोटर सूची में पहले से दर्ज वोट कटवाने, वोट में संशोधन करवाने के लिए या रिहायश बदलने के लिए प्रार्थी फार्म भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर दिन शनिवार, 22 अक्टूबर रविवार, 18 नवंबर शनिवार व 19 नवंबर रविवार को कुल चार दिनों के लिए बूथ लैवल अधिकारियों की ओर से जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन विशेष कैंपों के दौरान कोई भी योग्य व्यक्ति नई वोट बनाने, वोट कटवाने, वोट में संशोधन करवाने या अपनी रिहायश बदलने के लिए संबंधित बूथ लैवल अधिकारी के पास फार्म जमा करवा सकते हैं या आनलाइन वैबसाइट (voters.eci.gov.in) वोटर हैल्पलाइन एप पर भी अप्लाई कर सकते हैं।
जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने जिले के समूह राजनीतिक पार्टियों के प्रधानों/सचिवों, क्लबों, वार्ड सोसायटिज, एन.जी.ओज व समाज सेवी संस्थाओं को अपील की कि वे भारत निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर वोटर सूची के विशेष संशोधन के संबंध में करवाई जा रही प्री-रिवीजन गतिविधियां(डोर टू डोर सर्वे व पोलिंग स्टेशनों की रेशनलाइजेशन) में जिला प्रशासन, बी.एल.ओज, सुपरवाइजर, स्वीप नोडल अधिकारियों, स्कूल कालेजों के नोडल अधिकारियों, कैंपस अंबेसडरों, ई.एल.सी क्लबों, चुनाव पाठशाला व वोटर जागरुकता मंच के इंचार्जों को अपना अधिक से अधिक सहयोग दें ताकि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार वोटर सूचियों में अधिक से अधिक वोटरों को रजिस्टर्ड किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के तहत किरती किसान यूनियन ने कार्पोरेट घरानों के पुतले फूंके

गढ़शंकर, 9 अगस्त: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के तहत किरती किसान यूनियन गढ़शंकर ने कार्पोरेट घरानों के पुतले फूंके। आज गढ़शंकर क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर, देनोवाल कलां, अलीपुर और रूड़की खास में पुतले...
article-image
पंजाब

बटाला में दुकान के बाहर गोलीबारी : दो की मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी

बटाला। पंजाब के बटाला शहर के समाध रोड पर एक जूते की दुकान के बाहर गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए। यह घटना स्थानीय लोगों...
article-image
पंजाब

पति की हत्या : पत्नी को हो गया था पति के बीमे के पैसों का लालच

अमृतसर : गत 5 मई को गांव बुलारा के वासी मनजीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह अपनी पत्नी के साथ घर से ब्यास दवाई लेने गया था कि इस दौरान तडक़सार मनजीत सिंह की लहूलुहान...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली के छात्रों द्वारा पैदल गुरमत मार्च किया गया 

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :    श्री गुरु अमरदास जी के 450वें ज्योति जोत दिवस और गुरु रामदास जी के गुरगद्दी दिवस की 450वीं वर्षगांठ के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चलने वाली...
Translate »
error: Content is protected !!