आपदा की इस घड़ी में लोगों की राहत प्रदान देने के लिये वचनबद्ध, विकास कार्यों में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : आशीष बुटेल

by

पंचरुखी, 18 जुलाई:- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने आज मंगलवार को विकास खण्ड पंचरूखी के अंतर्गत पालमपुर विधान सभा क्षेत्र की 7 पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
आशीष बुटेल ने बीडीओ को आदेश दिये कि निर्धारित समय में विकास कार्यों को पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही को भी सुनिश्चित बनाया जाये। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की समीक्षा बैठक प्रत्येक तिमाही में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है इसके साथ ही विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के लिए कहा। उन्होने विकास खण्ड पंचरूखी के अंतर्गत पालमपुर विधान सभा क्षेत्र की 7 पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के अच्छे प्रदर्शन पर बधाई भी दी।
सीपीएस ने विधायक विकास निधि, संसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि, 15वें वित्त आयोग, एसडीआरएफ, मनरेगा, विकास में जनसहयोग, एसडीएफ व स्वच्छ भारत मिशन में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली और विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के आदेश दिये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में लोगों की राहत प्रदान देने के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वर्षा के कारण जितना भी नुकसान पंचायतों में हुआ है इसकी मौके पर जाकर रिपोर्ट तैयार कर तीन दिन में आगामी कार्यवाही के लिये भेंजे।
बैठक का संचालन खण्ड विकास अधिकारी शिखा सिमतिया ने किया और पंचरुखी विकास खण्ड के अंतर्गत पालमपुर विधान सभा क्षेत्र की 7 पंचायतों चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चन्द, अमित शर्मा, कुलदीप, आशीष, अजय, विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पूर्व विधायक भुट्टो पर जमकर साधा निशाना : भुट्टो उनके पास सिर्फ टेंडर के लिए फोन कराने के लिए आते थे – भुट्टो को वोट की चोट कर सबक सिखाने और जमानत जब्त कराने का जनता से मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

एएम नाथ। कुटलैहड़, 04अप्रैल । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा की 6 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गुआज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत ऊना जिला के विधानसभा हल्का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिंजर मेला की छठी सांस्कृतिक संध्या में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

एएम नाथ। चंबा : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की छठी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक नीरज नैय्यर तथा उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला समिति...
हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आधार सत्यापन की तिथि 31 जुलाई तक बढ़ीः डीसी

ऊना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी प्रमाणीकरण विकल्प के माध्यम से आधार सत्यापन करने की तिथि को 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!