कंबाला की तन्वी को बहादुरी के लिए पीडीएम स्कूल हैबोवाल में किया सम्मानित

by

गढ़शंकर : गांव हैबोवाल में गत दिनों सड़क पर खेल रही डेढ़ साल की छोटी बच्ची की 9 साल की तनवी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कंबाला गांव की एक बस की चपेट में आने से बचाया था और जिसके बाद से इलाके में तन्वी की बहादुरी की चर्चा हो रही थी l इसी के चलते तन्वी पुत्री नरेश चौधरी को आज हैबोवाल के पीडीएम मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल संजीव शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि यह बहादुर लड़की तन्वी हमारे स्कूल की छात्रा है और उसकी बहादुरी के लिए आज उसे सम्मानित करके हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि तन्वी को सरकारी तौर पर सम्मानित किया जाए। उन्होंने अन्य बच्चों से भी तन्वी से मार्गदर्शन लेने की अपील की. इस अवसर पर निशा रानी, जसप्रीत कौर, ममता, रजनी बाला, कल्पना, रीता देवी, सुरवी, मनदीप कौर, प्रभजोत कौर व रजनी मौजूद रहीं।
फोटो : स्कूल के प्रिंसिपल संजीव शर्मा व अन्य लड़की तन्वी को सम्मानित करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब राज्यसभा चुनाव में नवनीत चतुर्वेदी की गिरफ्तारी का विवाद

चंडीगड़ :  पंजाब में राज्यसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर से नामांकन दाखिल करने का मामला गरमा गया है। मंगलवार को जयपुर के नवनीत चतुर्वेदी को गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब बीनेवाल पिपलीवाल दुआरा बीनेवाल में वॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित : पूर्व विधायक गोल्डी ने एक लाख रुपए की ग्रांट क्लब को देने की घोषणा की

बीनेवाल : यूनाईटेड स्पोर्ट्स क्लब बीनेवाल पिपलीवाल दुआरा बीनेवाल में 21 वें वॉलीवाल टूर्नामेंट आयोजित किया। जिसमें पंजाब व हिमाचल प्रदेश की तीन दर्जन से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विशेष अतिथि...
article-image
पंजाब

Mata Ram Kaur Heritage Centre

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.24 :  The Mata Ram Kaur Heritage Centre, established by retired IOFS officer Dr. A.S. Bilgir in the village of Bhungarni, Hoshiarpur district, celebrated its foundation day with great enthusiasm. ***Chief Guest* Pt....
article-image
पंजाब

मैगा रोजगार मेले में 650 नौजवानों ने लिया हिस्सा, 311 का हुआ मौके पर चयन

होशियारपुर:पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के अंतर्गत जिला रोजगार व कारोबारब्यूरो में सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड में कांट्रेक्टर के माध्यम से भर्ती संबंधी मैगा रोजगार मेला लगाया गया। इस रोजगार मेले में 650 नौजवानों...
Translate »
error: Content is protected !!