जेजों दोआबा-जालंधर ट्रेन पुनः शुरू करने हेतु रोष प्रदर्शन

by

गढ़शंकर : अखिल भारतीय किसान सभा, कंडी संघर्ष समिति और क्षेत्र के सभी लोगों ने जेजों दोआबा-जालंधर ट्रेन को पुनः शुरू न करने के विरोध में सतनौर बडेसरों रेलवे स्टेशन पर रोष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने कहा कि पिछले कई महीनों से यह ट्रेन न चलने से लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि जेजों दोआबा एक व्यावसायिक केंद्र होने के कारण क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से ट्रेन द्वारा माल ले जाया जाता था। गुरनेक सिंह भजल अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव ने कहा कि जेजों-जालंधर रेलवे को केंद्र सरकार ने दोबारा नहीं चलाया तो संघर्ष को और मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर शेर जंग बहादुर, बलदेव बडेसरों, रौकी मोइला, लाल सिंह, अविनाश चंद्र, हरमेश लाल, केवल सिंह सकरूली, प्रदीप बडेसरों, अश्विनी, सरबजीत, केबल सिंह, राणा हलवाई, दीपक सतनौर, हरभजन सिंह, शिव भनोट, दविंदर बिट्टू, प्रेम सिंह पूर्व सरपंच, राजन, प्यारा लाल पंच, उषा रानी, अमरजीत सिंह बगवाई, सैंडी भजलां वाला, डॉ. यशपाल, भीम सिंह सलेमपुर आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रंकज वर्मा को रेगुलर जमानत : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल मामले में था ग्रिफ्तार

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के नहाते हुए वीडियो वायरल करने से जुड़े केस में गिरफ्तार रंकज वर्मा को गुरुवार को खरड़ कोर्ट ने रेगुलर जमानत दे दी। उन्हें 1 लाख रुपए के...
article-image
पंजाब

श्री हर्षेश्वर महादेव शिव मंदिर पटियारियाँ में समूहपठानिया परिवार की ओर से वार्षिक भंडारा किया आयोजित

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : सिद्धयोगी बाबा भर्तृहरि को समर्पित श्री हर्षेश्वर महादेव शिव मंदिर पटियारियाँ , होशियारपुर में वार्षिक भंडारा आज समस्त पठानिया परिवार द्वारा आयोजित किया गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम सिद्धयोगी बाबा...
article-image
पंजाब

बीबी जागीर कौर के बेगोवाल डेरे पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम की दबिश : नगर पंचायत की सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर पूछताछ

कपूरथला : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने बीबी जागीर कौर के बेगोवाल डेरे पर दबिश दी और करीब दो घंटे टीम बीबी जागीर कौर से नगर पंचायत की सरकारी जमीन पर कब्जे को...
article-image
पंजाब

भारत देश अलग-अलग धर्मों, वर्गों व समुदायों का एक सुंदर गुलदस्ता:सांसद मनीष तिवारी

क्रिसमस के शुभ अवसर पर गांव ओड़ में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल नवांशहर, 25 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि भारत देश एक...
Translate »
error: Content is protected !!