सरकारी सैकेंडरी स्कूल रुडक़ी खास का 12वीं का नतीजा 100 प्रतिशत

by

गढ़शंकर :पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा अप्रैल/मई में ली गई 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के घोषित किए गए नतीजों में सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल रुडक़ी खास की 12वीं कक्षा का नतीजा 100 प्रतिशत रहा।
स्कूल इंचार्ज मैडम उषा देवी तथा नरेश कुमारी साइंस मिस्ट्रेस ने बताया कि स्कूल का नतीजा 100 प्रतिशत रहा। जिसमें 12वीं कक्षा की छात्रा नेहा सिद्धू ने 500 में से 459 (91.80 प्रतिशत) अंकों से पहला स्थान, पायल ने 445 अंक (89 प्रतिशत) लेकर दूसरा स्थान तथा कृतिका ने 435 अंक (87 प्रतिशत) लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसको लेकर उन्होंने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ की मेहनत की बदौलत विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ रजनी देवी, सिमरनजीत सिंह, बलजीत राम, कुलदीप सिंह व सुखविन्द्र सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

संविधान दिवस पर लें मौलिक कर्तव्यों के निर्वाह का संकल्प : खन्ना

होशियारपुर, 26 नवम्बर  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने उनके कार्यालय में मिलने आये लोगों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान के तहत हर व्यक्ति के 11 मौलिक...
article-image
पंजाब

जलफा माता यूथ क्लब द्वारा कराए जाने वाला दो दिव्सय तीसरा बालीवाल टूर्नामेंट दुबेटा कालौनी वार्ड 1 में शुरू

नंगल-स्थानिय शहर के वार्ड 1 की दुबेटा कालौनी में जलफा माता यूथ क्लब द्वारा कराए जाने वाला  वालीवाल टूर्नामेंट 16 जनवरी शनीवार को शुरू हुआ। इस तीसरे टूर्नामेंट समाप्न 17 जनवरी रविवार  आज होगा।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

BJP में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की तैयारी! 60 साल से कम उम्र के चेहरों पर दांव, हिमाचल-पंजाब में भी बदल सकता है समीकरण

नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के बाद राज्यों में भी नई पीढ़ी को आगे लाने के संकेत; गुजरात में हर्ष सांघवी पर नजर नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भविष्य की राजनीति में...
article-image
पंजाब

साढ़े 3 करोड़ के डायमंड और गोल्ड ज्वैलरी बरामद : सीबीआई ने महिला डॉक्टर के लॉकर को खुलवाया

चंडीगढ़: पी.जी.आई. के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पौने 12 बजे दिल्ली नंबर की 2 गाडिय़ों में सी.बी.आई. की टीम आई।  टीम सीधा ब्रांच मैनेजर...
Translate »
error: Content is protected !!