पूर्व उप मुख्यमंत्री सोनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत : दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद सोनी को विजिलेंस ब्यूरो ने अदालत में पेश किया था

by

अमृतसर : पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दो दिन की रिमांड खत्म होने के बाद ओम प्रकाश सोनी को विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को अदालत में पेश किया था। अदालत के आदेश के बाद ब्यूरो के अधिकारियों ने उनका मेडिकल करवाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि ब्यूरो ने अदालत से पूर्व उप मुख्यमंत्री को रिमांड पर दिए जाने की मांग की थी लेकिन न्यायाधीश ने सुनवाई के बाद सोनी को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया। इस दौरान ओपी सोनी के समर्थकों ने उनके समर्थन में अदालत परिसर में नारेबाजी की।
उल्लेखनीय है कि विजिलेंस ब्यूरो ने 9 जुलाई 2023 को पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था। ब्यूरो के मुताबिक ओपी सोनी की एक अप्रैल 2016 से लेकर 31 मार्च 2022 तक कुल आय 4 करोड़ 52 लाख 18 हजार और 771 रुपये बनती थी जबकि सोनी ने इस दौरान 12 करोड़ 48 लाख 42 हजार और 692 रुपये खर्च किए गए। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय से 176.8 फीसदी अधिक अर्थात 7 करोड़ 96 लाख 23 हजार और 921 रुपये ज्यादा खर्च किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल के जोनल खेलों में विजेता खिलाड़ियों को सरपंच रविंदर पुरी ने खेल सामग्री की वितरित

गढ़शंकर।   सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैबोवाल के जोनल खेलों में विजेता खिलाड़ियों को गांव आदर्श नगर के  सरपंच रविंदर पुरी ने खेल सामग्री और खाने पीने की वस्तुएं वितरित की । इस अवसर...
article-image
पंजाब

चाइना डोर की चपेट में आए स्कूल छात्र की मौत…चचेरा भाई हुआ घायल

 समराला :  प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। समराला के नेशनल हाईवे बाइपास पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चाइना डोर की चपेट में आकर...
article-image
पंजाब

अधिकारियों से कहा गाँवों में से हटाए जाएँ अवैध कब्ज़ेः डिप्टी कमिश्नर

 किसानों को फ़सलीय विभिन्नता के अंतर्गत मक्का का क्षेत्रफल बढ़ाने की अपील होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर श्री सन्दीप हंस ने आज मासिक बैठक दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गाँवों में से अवैध...
Translate »
error: Content is protected !!