राशनकार्ड धारक 15 अगस्त से पहले करवाएं ई-केवाईसी : डीसी डा. निपुण जिंदल

by

डिपो संचालकों को पंचायत स्तर पर ई-केवाईसी कैंप लगाने के निर्देश, ई-केवाईसी के लिए आधार अपडेट भी जरूरी
धर्मशाला 20 जुलाई। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सभी राशन कार्ड धारक 15 अगस्त 2023 से पहले उचित मूल्यों दुकानों में ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। इस के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर उचित मूल्य की दुकान धारकों को ई-केवाईसी कैंप लगाने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ सभी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से ई-केवाईसी का कार्य किया जा रहा है।
अब तक 1032167 लाभार्थियों की ई-केवाईसी
उपायुक्त ने बताया कि जिला में राशन कार्डो के आधार पर कुल 1780039 लाभार्थी पंजीकृत है जिनमें से 1032167 लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है तथा 747872 लाभार्थियों की ई-केवाईसी होनी शेष है। उन्होंने कहा कि शेष बचे लाभार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी नजदीकी उचित मूल्य की दुकान में जाकर अपनी ई-केवाईसी करवा लें।
ई-केवाईसी के लिए आधार अपडेट भी जरूरी
ई-केवाईसी के लिए लाभार्थी के आधार का अपडेट होना जरूरी है क्योंकि बच्चों को 5 साल एवं 15 साल की आयु पूर्ण होने पर अपने आधार को अपडेट करवाना होता है। इसलिए जिन लाभार्भियों ने अपने आधार अपडेट नहीं करवाए है वह आधार केन्द्र में जाकर पहले अपना आधार अपडेट करवा लें तथा उसके पश्चात अपनी ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। यदि किसी लाभार्थी को इस बारे किसी प्रकार की कठिनाई आती है तो वह विभाग के दूरभाष न0 01892-222877 पर सम्पर्क कर सकते है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में मचा भूचाल : जालंधर कैंट के MLA परगट सिंह व पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

आप की जीत पर कांग्रेस में कलह तेज एएम नाथ। जालंधर लुधियाना उप चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस में भूचाल आ गया है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

रोहित भदसाली। ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंदरूनी लड़ाई और आपसी भड़ास का परिणाम है कांग्रेस नेताओं की बदजुबानी : जयराम ठाकुर

कांग्रेस से ज्यादा हिमाचल हितैषी है भाजपा, हर मंच पर उठाते हैं हिमाचल के हक की आवाज कांग्रेस में खुद को बड़ा दिखाने के लिए संविधान की किताब लेकर चलने का चल रहा है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोर ने पेश की मिसाल – चोर ने लौटा दिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पर्स से निकाल लिए पैसे

 जलालाबाद :  आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे। एक बार कोई चीज चोरी होने के बाद उसका दोबारा मिलना मुश्किल होता है। कई बार लोगों के पर्स भी चोरी हो जाते हैं। पर्स...
Translate »
error: Content is protected !!