एयरपोर्ट विस्तारीकरण: जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों की जानी राय, लोगों के हितों और सुझावों को रखा जाएगा सर्वोपरि: डीसी डा. निपुण जिंदल

by
धर्मशाला 21 जुलाई। जिला प्रशासन ने कांगड़ा एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण तथा पुनर्वास को लेकर संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की तथा उनके सुझाव भी मांगे गए। इस बाबत धर्मशाला के जिला परिषद भवन में उपायुक्त डा. निपुण जिंदल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण प्रक्रिया में लोगों के हितों को सर्वोपरि रखने की दृष्टि से यह अहम बैठक रखी गई थी।
उन्होंने कहा कि संबंधित पंचायतों के प्रतिनिधियों ने एयरपोर्ट के विस्तारीकरण प्रक्रिया को लेेकर सुझाव दिए हैं इसमें सभी प्रतिनिधियों को अपने अपने विचार रखने का अवसर दिया गया है तथा उनकी प्रमुख बातों को नोट किया गया है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई है इसके तहत ग्रामीणों की आपत्तियां भी लिखित तौर पर कांगड़ा मिनी सचिवालय में दर्ज की जा रही हैं इन आपत्तियों का निपटारा पंद्रह दिन के भीतर भी सुनिश्चित किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की असमंजस की स्थिति नहीं रहे।
भू – अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए मंडलायुक्त कांगड़ा को आयुक्त, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को प्रशासक तथा एसडीएम कांगड़ा को समाहर्ता नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि कोई भी व्यक्ति समाहर्ता की पूर्व अनुमति के बिना अपनी पूरी या आंशिक भूमि का क्रय विक्रय या नाम परिर्वतन नहीं कर सकता है इस के लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूर्ण करने क लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। इस अवसर पर एडीएम रोहित राठौर, पर्यटन विभाग के अधिकारी तथा एयरपोर्ट एथॉरिटी के अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला तथा मंडी के विधायकों की प्राथमिकताओं पर की चर्चा : निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया में सुनिश्चित किए आवश्यक बदलाव: मुख्यमंत्री

एएम नाथ।  शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्ष 2024-25 के लिए विधायक प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने पिछले एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी का सालाना भंडारा 6 सितंबर को : खन्ना

जजों दोआबा में श्रद्धालु होंगे नतमस्तक, भंडारे में शामिल होकर प्राप्त करेंगे बाबा जी का आशीर्वाद होशियारपुर 18 अगस्त :  पूर्व सांसद एवं बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी चैरिटेबल ट्रस्ट, जेजों दोआबा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिलाध्यक्ष में 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत 116 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत ज़िला के 116...
article-image
हिमाचल प्रदेश

188 साल बाद हुआ शांत महायज्ञ का आयोजन : शिक्षा मंत्री ने थुंदल में आयोजित शांत महायज्ञ में की शिरकत

शिमला, 01 दिसंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के थुंदल में आयोजित ठौड़ माता थुंदल नास शांत महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ठौड़ माता थुंदल नास शांत...
Translate »
error: Content is protected !!