ब्लॉक गढ़शंकर 2 के तीन स्कूलों का जिला शिक्षा अधिकारी (ऐलीमैंट्री) होशियारपुर संजीव गौतम ने किया निरीक्षण

by

गढ़शंकर : जिला शिक्षा अधिकारी (ऐलीमैंट्री) होशियारपुर संजीव गौतम ने ब्लॉक गढ़शंकर 2 के सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल बीरमपुर, सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल खानपुर और सरकारी ऐलीमैंट्री स्कूल दुगरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों की पूरी व्यवस्था की गहनता से जांच की गयी। बरसात के मौसम को देखते हुए सभी स्टाफ को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। शिक्षकों को पठन-पाठन प्रक्रिया में प्रोजेक्टर के माध्यम से ई-कंटेंट का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए अध्यापकों को प्रोत्साहित किया गया। ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा बनाये गये टीएलएम का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ श्री नरेश कुमार ब्लॉक नोडल अधिकारी गढ़शंकर-2 भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

बच्चों ने कड़ाके की ठंड में लगाया धरना :सरकारी स्कूल काला टिब्बा में तीन महीने से अनुपस्थित था अंग्रेज़ी अध्यापक

अबोहर। गांव काला टिब्बा स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में अंग्रेज़ी अध्यापक की लंबे समय से अनुपस्थिति को लेकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह भीषण ठंड और घनी धुंध के...
article-image
पंजाब

6-6 महीने की सजा : पूर्व डीएसपी बलविंदर सेखों और सह-आरोपी प्रदीप शर्मा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज सजा सुना दी

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के बर्खास्त पूर्व डीएसपी बलविंदर सेखों और सह-आरोपी प्रदीप शर्मा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आज सजा सुना दी है। हाईकोर्ट ने दोनों आरोपियों को 6-6 महीने की सजा...
article-image
पंजाब

जीओजी जमीनी स्तर पर लोक कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है :- अपनीत रियात

 होशियारपुर, 19 फरवरी ( मनजिंदर कुमार पेंसरा ): प्रशासन सुधार (जी.ओ.जी) की फीडबैक रिपोर्ट प्रशासनिक सुधार, लोक कल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने और लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रेस काउंसिल के नाम से नहीं हो सकता किसी भी संस्था का पंजीकरण

हमीरपुर 28 नवंबर। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया यानि भारतीय प्रेस परिषद के नाम के दुरुपयोग को रोकने और इस प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।...
Translate »
error: Content is protected !!