नशा मुक्त पंचायत बनाने में योगदान दें आंगनबाड़ी वर्कर : एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान ने कहा, गर्भवती और प्रवासी बच्चों की नशे से बचाव पर करें काउंसलिंग

by
ऊना, 24 जुलाई – एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त ऊना अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा गर्भवती और प्रवासी कामगारों के बच्चों को नशे से बचाव के लिए आगे आना होगा। यह बात एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान ने नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बचत भवन ऊना में आयोजित कार्यशाला के दौरान कही। कार्यशाला में ऊना ब्लॉक की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नशा मुक्त ऊना अभियान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। एसडीएम ऊना ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान समाज के वर्तमान और भविष्य को सुरक्षित रखने की कवायद है। उन्होंने कहा समाज को नशा मुक्त करने की शुरुआत घर, वार्ड और पंचायत से करनी होगी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं जमीनी स्तर पर कार्य करती हैं। हर-घर की महिला के साथ उनका सीधा संवाद होता है। इसलिए नशे से बचाव और नियंत्रण की दिशा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निर्णायक भूमिका निभा सकती हैं।
एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान ने कहा कि नशा एक आपदा की तरह ही है। इससे निपटने के लिए हर पंचायत में पंचायत टास्क फोर्स बनाई जा रही है। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस टास्क फोर्स की सदस्य रहेंगी। उन्होंने कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने संबंधित क्षेत्र में बच्चों के साथ-साथ उन महिलाओं की भी काउंसलिंग करें जो गर्भवती हैं और नशा करती हैं। उन्होने कहा कि अगर गर्भवती महिला नशा करती हैं तो उसका असर उसके होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है।
उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नशे के क्षेत्र मे दी जाने वाली सेवाओं को हर महीने अपनी एमपीआर रिर्पाेट में शामिल करेंगी। जिससे पता चले कि कितने लोगों की काउंसलिंग की गई है।
इस अवसर पर नशा मुक्त अभियान की ऊना ब्लॉक की समन्वयक समाक्षी धीमान सहित आंगनबाड़ी वर्करस उपस्थित रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 अगस्त तक करें आवेदन : जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित’

धर्मशाला, 06 अगस्त। कांगड़ा जिला किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2023-24 में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में सत्र 2024-25 के लिए छठी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सकारात्मक सोच ही उज्ज्वल भविष्य का आधार : डीसी मुकेश रेपसवाल

राजकीय महाविद्यालय चम्बा में युवा संवाद श्रृंखला-2 कार्यक्रम में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल कहा, नशे से दूरी बनाए रखें युवा एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने कहा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्री साई विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित….वैज्ञानिक सोच, तर्क और सही सोच के साथ डिग्री का उपयोग करें छात्र : केवल सिंह पठानिया

विधायक आशीष बुटेल भी बतौर विशेष अतिथि रहे मौजूद- छात्रों के भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं एएम नाथ। पालमपुर, 4 अप्रैल :  छात्रों को अपनी पढ़ाई और डिग्री का प्रयोग वैज्ञानिक सोच, तर्क और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनाव को लेकर उठा पटक और सरकार का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री कहते हैं पूरे स्टेट में सड़कें टूटी हैं तो मंत्री रहते हैं मात्र 15 सड़कें रिस्टोर होना बाकी पंचायत चुनाव टालने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा प्रतिकूल प्रभाव महीने की 21 तारीख को...
Translate »
error: Content is protected !!