सुख की सरकार युवाओं को दिलाएगी घर द्वार रोजगार: बाली

by
चरणबद्व तरीके से राज्य में आयोजित किए जाएंगे रोजगार मेले, नगरोटा में दो दिवसीय रोजगार मेले का हुआ आगाज
धर्मशाला, 25 जुलाई। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खु सरकार कृतसंकल्प है इसी दिशा में चरणबद्व तरीके से राज्य के अन्य क्षेत्रो में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष, कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने स्वं जीएस बाली के जन्म दिन पर नगरोटा के ओबीसी भवन में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
इस अवसर पर डिप्टी जीओसी वाईएसएम 9 कोर एमएस बैंस ने बतौर मुख्यातिथि रोजगार मेले का शुभारंभ किया गया। आरएस बाली ने कहा कि पिछले वर्ष 27 जुलाई को नगरोटा से रोजगार संघर्ष यात्रा आरंभ की गई थी उसी रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया गया था इस दिशा में सरकार के गठन के आठ महीने के पश्चात पहला मैगा रोजगार मेला नगरोटा में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार आरंभ करने के लिए भी विकास कौशल निगम के माध्यम से प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए उनके उत्पादों के विपणन की बेहतर व्यवस्था की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपनी आमदनी में इजाफा कर सकें।
आरएस बाली ने विकास पुरूष स्व जीएस बाली को नमन करते हुए कहा कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के विकास में उनका अहम योगदान रहा है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि विकास पुरूष जीएस बाली ने एक जननेता नहीं बल्कि जनसेवक बनकर लोगों समर्पण भाव के साथ ताउम्र कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि जीएस बाली के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में टूरिज्म का होटल, देश भर का पहला सबसे बड़ा फाउंटेन भी स्थापित किया जाएगा ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। आरएस बाली ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है ताकि नगरोटा का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। इससे पहले उप निदेशक श्रम एवं रोजगार विभाग राजेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए रोजगार विभाग के माध्यम से युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एडीजीपी अभिषेक दुल्लर,डीसी डा निपुण जिंदल, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डा विशाल, एसडीएम मुनीष कुमार, कांग्रेस ब्लाक कमेटी के अध्यक्ष मान सिंह, महिला जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रीता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 से 8 सितंबर तक चंबा प्रभास पर रहेंगे

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष 6 से 8 सितंबर तक तीन दिवसीय चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री 9 और 10 जनवरी को नादौन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

हमीरपुर 08 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 9 और 10 जनवरी को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 9 जनवरी को हैलीकॉप्टर के माध्यम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

25 किलो भार लेकर 100 मीटर दौड़ना होगा : पशु मित्र भर्ती करेगी सुक्खू सरकार, 4 घंटे काम, 5000 मानदेय

एएम नाथ ।शिमला।  सुख्खू सरकार अब पशु मित्र भर्ती करने जा रही है। पशुपालन विभाग में 500 पदों पर यह भर्ती होगी। मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर इनकी सेवाएं विभाग में ली जाएंगी।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें लोगः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चम्बा की मणिमहेश यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना...
Translate »
error: Content is protected !!