दो साल की बच्ची के साथ पूर्व सैनिक ने की दुष्कर्म करने की कोशिश, आरोपी ग्रिफतार

by

गढ़शंकर के तहत गांव पद्दी खुशी  के  पूर्व सैनिक ने दो वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने कहा कि जब उनकी बेटी कल शाम घर के बाहर खेल रही थी, तो गली में रहने वाले रामजी दास  उनकी बेटी को उठा कर ले गया  और उसके साथ घटीया हरकते करनी शुरू कर दो। वहां पर उपस्थित  लोगों ने शौर मचाया तो आरोपी ने बच्ची गली में फेंक दिया। लोगो ने परिवार के सदस्यों को सूचित किया कर बच्ची उन्हें सौंप दी बच्ची जोर जोर से रो रही थी और उसके शरीर पर काटने के निशान नजर आ रहे थे ।  इसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया और ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर बच्ची की हालत को देखते हुए इसकी सूचना तुरंत पुलिस चौकी सैला खुर्द को सूचित किया गया।  पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिलपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ सतविंदर सिंह धालीवाल ने संपर्क करने पर बताया कि आरोपी रामजी दास को ग्रिफतार कर उसके खिलाफ धारा 376,511 व पासको एकट तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में शिक्षा मेले आयोजित 

गढ़शंकर, 11 दिसंबर: शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार सरकारी हाई स्कूल डघाम में दो दिवसीय शिक्षा मेले आयोजित किए गए। स्कूल इंचार्ज मास्टर हरदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित इन शिक्षा मेलों में 10...
article-image
पंजाब

हिंदी दिवस पर प्रोफेसर सरोज शर्मा को मिला काव्य रत्न सम्मान 

होशियारपुर : राजकीय महाविद्यालय होशियारपुर के हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर सरोज शर्मा को नेपाल के लुंबिनी में आयोजित किए गए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में हिंदी काव्य रत्न से सम्मानित किया गया। नेपाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुल्लर की गिरफ्तारी आंखें खोलने वाली, मशीनरी देख क्यों नहीं पाई : भड़के राज्यपाल

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी को एक ‘आंखें खोलने वाला’ मामला करार दिया। उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब

मुकेरियां के बाढ़ ग्रस्त इलाके के लिए जिला सत्र न्यायलय के समूह ज्यूडिशियल अधिकारियों ने भेंट की फागिंग मशीन

होशियारपुर, 23 अगस्त: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में जिला सत्र न्यायलय के अंतर्गत आते सभी ज्यूडिशियल अधिकारियों (होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, गढ़शंकर) ने मुकेरियां के बाढ़...
Translate »
error: Content is protected !!