सांसद तिवारी ने लोकसभा में उठाया बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब – माता नयना देवी सड़क के अपग्रेडेशन का मुद्दा

by

केंद्रीय मंत्री ने दिया जांच करवाने का भरोसा

रूपनगर, 18 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा  बंगा – गढ़शंकर – श्री आनंदपुर साहिब – माता नयना देवी सड़क के अपग्रेडेशन का मुद्दा वीरवार को लोकसभा में उठाते हुए केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से प्रोजेक्ट में हो रही देरी पर सवाल किया गया, जिसका नींव पत्थर केंद्रीय मंत्री ने स्वयं रखा था और सांसद इस मामले में कई बार उनसे मिल चुके हैं।

इस दौरान सांसद तिवारी ने कहा है कि 9वीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400 साला प्रकाश पर्व चल रहा है। उन्होंने बताया कि यह सड़क श्री हरिमंदिर साहिब से तख्त श्री केसगढ़ साहिब तक का मुख्य मार्ग है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए जाने के दौरान इस सड़क का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री की ओर से फरवरी 2019 में करीब 561 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा गया था। जिसे नेशनल हाईवे के तौर पर प्रिंसिपल अप्रूवल की मान्यता मिलने की बात कही गई थी, लेकिन अफसोस है कि बीते 2 सालों में यहां एक पत्थर भी नहीं लगा।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वह जून 2019 में  पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला के साथ केंद्रीय मंत्री को मिले थे और सड़क का जल्द निर्माण करने की अपील की थी। इसके बाद मामले में वह तीन बार उनसे मिल चुके हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक प्रोजेक्ट को लेकर डीपीआर तैयार ना हो कोई भी मंत्री उसका नींव पत्थर नहीं रखता।जिस पर मंत्री ने भरोसा दिया कि वह मामले की जांच करवाएंगे और जल्द प्रोजेक्ट पूरा करवाने का प्रयास करेंगे।यहां बता दें कि जब जून 2019 में केंद्रीय मंत्री से मिले थे, तो गडकरी ने कहा था कि सड़क का नींव पत्थर उन्होंने अकालियों के दबाव में रखा था। जिनका कहना था कि इस सड़क से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं, जो श्री हरिमंदिर साहिब से तक तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेकने आते हैं। हालांकि सड़क को लेकर वह दो बार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन से भी मिले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान आंदोलन-02 : 3 किसानों और 3 पुलिस जवानों की मौत – पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर गंवाई जान

चंडीगढ़ :  पंजाब-हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 फरवरी से में चल रहे किसान आंदोलन दौरान 8 दिनों में अलग-अलग कारणों से अभी तक  6 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने...
article-image
पंजाब

जन्म अस्थान निर्मल कुटिया टूटोमाजारा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर को समर्पित समागम 29 जुलाई को होगा : बाबा मखन सिंह , बाबा बलबीर सिंह शास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव टूटो मज़ारा के जन्म अस्थान निर्मलकुटिया ब्रह्मलीन संत बाबा दलेल सिंह जी में मुख्य सेवादार बाबा मखन सिंह जी और संत बाबा बलबीर सिंह शास्त्री जी की ओर से समूह...
article-image
पंजाब

Teej festival is a symbol

Cabinet Minister attended the Teej festival organized by ‘Virse De Waris Society’ in village Basi Dawood Khan Hoshiarpur/ August 4/Daljeet Ajnoha : Cabinet Minister Punjab Bram Shankar Jimpa today attended the Teej festival organized...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक हादसा : डिवाइडर से टकराई कार… तीन युवकों की मौत

फगवाड़ा : जालंधर-गोराया नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हुआ। एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर दूसरी साइड में जाकर टाटा 407 टिपर से जा टकराई। इस...
Translate »
error: Content is protected !!