ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट कोर्स 5 अगस्त से आर. सेटी में निःशुल्क होगा शुरू

by

होशियारपुर, 28 जुलाई :  जिला परिषद परिसर, सिविल लाइन्स, होशियारपुर में स्थित पी.एन.बी. आर. सेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण कोर्स 5 अगस्त 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक राजिंदर कुमार भाटिया ने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार आधार कार्ड की एक प्रति, 2 पासपोर्ट आकार के फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की प्रतियां और एससी/बीपीएल प्रमाण पत्र, यदि कोई हो, तो 5 अगस्त तक संस्थान में जमा करके पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णतया नि:शुल्क है, जबकि संस्थान में दोपहर का भोजन व चाय बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करायी जाती है। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षुओं को एक प्रमाण पत्र जारी किया जाता है और प्रशिक्षुओं को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने में हर संभव मदद की जाती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01882-295880 या 9872759614, 9463284447, 8968846446 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केन्द्र सरकार ने पंजाब में गेहूं के बीज की मुफ्त आपूर्ति के लिए जारी किए 74 करोड़ : शिवराज चौहान

लुधियाना l केन्द्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र सरकार ने पंजाब में फसल के नुकसान की भरपाई के लिए गेहूं के बीज की...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने रेल मंत्री के समक्ष उठाया नंगल ओवरब्रिज का मुद्दा, ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग को भी जारी रखने की अपील की

नंगल 6 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से नई दिल्ली में एक विशेष मुलाकात के दौरान नंगल में रेलवे ओवरब्रिज बनने के...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ सेक्टर-36 के विकास को मिली नई रफ्तार, जसबीर सिंह बंटी के पहल और प्रयासों से शुरू हुआ पेवर ब्लॉक नवीनीकरण कार्य

चंडीगढ़ के सभी पार्कों के बाहर लगाए जाएंगे उच्च गुणवत्ता वाले नए पेवर ब्लॉक, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून। सेक्टर-36 के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही...
article-image
पंजाब

SIR-2026: तरनतारन में दावों-आपत्तियों के निपटारे की समीक्षा : 142 मामलों की सुपर-चेकिंग

तरनतारन, 29 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से स्पेशल इन-डेप्थ रिवीजन (SIR)-2026 के तहत तरनतारन और कपूरथला जिलों के रोल ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए सीनियर आईएएस अधिकारी एवं फाइनेंस कमिश्नर एनिमल हसबैंड्री, फिशरीज...
Translate »
error: Content is protected !!