गोली चली नौ साल के बेटे से : पिता के पीठ में लगी, पिता की हालत खराब, डीएमसी अस्पताल में हालत चिंताजनक मगर स्थिर

by

लुधियाना : गांव अकालगढ़ खुर्द में नौ साल के बेटे से चली गोली पिता दलजीत सिंह उर्फ जीता की पीठ में जा लगी और पेट के अगले हिस्से में फंस गई।  गंभीर रूप से घायल दलजीत सिंह जीता को रायकोट के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां दलजीत की हालत खराब होने लगी तो तुरंत एंबुलेंस से लुधियाना भेजा गया। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दलजीत का इलाज शुरू हो गया है। हालत चिंताजनक मगर स्थिर बताई जा रही है। दलजीत सिंह अपनी पत्नी और बेटे के साथ ससुराल संधारा देने जा रहे थे।

चौकी लोहटबद्दी के प्रभारी एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब दलजीत सिंह जीता पत्नी और नौ वर्षीय बेटे के साथ अपने गांव अकालगढ़ खुर्द से ससुराल जा रहे थे। सावन के महीने में परंपरा के अनुसार संधारा देने जा रहे थे। उनकी पिस्तौल पिछली सीट पर बैठे बेटे के हाथ लग गई। सुखविंदर सिंह के अनुसार अभी ये पता नहीं चला है कि पिस्तौल लॉक थी या नहीं। हो सकता है कि पिस्तौल लॉक हो और बेटे ने खेलते हुए गलती से लॉक खोल लिया हो। दलजीत सिंह जीता घर से कुछ ही दूर पहुंचे थे कि उनके बेटे से गोली चल गई। गोली पीठ में लगी और पेट में नाभी के पास आकर फंस गई।

रायकोट के  निजी अस्पताल के डॉक्टर गोली नहीं निकाल सके और दलजीत की हालत खराब होते देख लुधियाना भेज दिया गया। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि अभी परिवार ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है लेकिन जानकारी मिलने के बाद पुलिस लुधियाना के डीएमसी अस्पताल बयान दर्ज करने जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

109 रक्तदानियों ने किया रक्तदान : ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी द्वारा शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहीदी दिवस को समर्पित लगाया चौथा रक्तदान कैंप

गढ़शंकर : ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल द्वारा शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहीदी दिवस को समर्पित चौथे स्वैच्छिक रक्तदान कैंप का आयोजन विश्वकर्मा मंदिर अड्डा झुंगियां में किया गया। जिसमें 109 रक्तदाताओं...
article-image
पंजाब

जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026′ को सर्वसम्मति से पारित : 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

चंडीगढ़ । पंजाब में करीब एक दशक से चुनावी मुद्दा बने बेअदबी के मामलों में अब कड़ी सजा देने के लिए सोमवार को बेअदबी कानून पारित किया गया है। बैसाखी के अवसर पर पंजाब...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह पर लगाए गए NSA मामले की हाईकोर्ट में में सुनवाई : केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, 28 अगस्त को होगी सुनवाई

खडूर साहिब से सांसद और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने उन पर लगाए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि बढ़ाए जाने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उनका कहना है...
article-image
पंजाब

हाईवे पर लूटपाट, ब्लैकमेलिंग व वसूली करने वाला गैंग पकड़ा, महिला के जरिये बनाते थे शिकार, 54 वारदातें की

पंचकूला :  हाईवे पर महिला के जरिये लिफ्ट लेकर लूट, ब्लैकमेलिंग व जबरन वसूली की 54 वारदात करने वाले गैंग का पर्दाफाश हुआ है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने महिला समेत गैंग के...
Translate »
error: Content is protected !!