परिवार के साथ झगड़ा कर दोस्त के साथ लड़की आई लुधियाना : होटल में कमरा दिलाने का झांसा दिया, आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो भी बनाई

by

लुधियाना  : दिल्ली की रहने वाली  लड़की अपने परिवार के साथ झगड़ा करने के बाद दोस्त को साथ लेकर लुधियाना पहुंच गई। यहां युवकों ने उन्हें होटल में कमरा दिलाने का झांसा दिया। कमरा दिलाने के बाद आरोपियों ने कई बार उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो तक बना ली।  पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक वह परिवार के साथ झगड़ा करके अपने दोस्त के साथ नौ जुलाई को ट्रेन से लुधियाना आई थी । 11 जुलाई को आरोपियों ने उसे रहने के लिए कमरा देने का लालच दिया। आरोपियों ने उसे कहा कि वह उन दोनों की मदद कर देंगे।
लड़की और उसके दोस्त को आरोपी एक होटल लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने लगातार छह दिन बारी-बारी  लड़की को हवस का शिकार बनाया। आरोपियों ने दुष्कर्म करने के बाद अश्लील वीडियो भी बना लिया। धमकी भी दी कि अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।   पीड़िता को 22 जुलाई को पता चला कि उसके जाने के बाद मां की सेहत खराब हो गई है। किसी तरह वह बदमाशों के चगुंल से निकल दिल्ली स्थित अपने घर पहुंची। इसके बाद परिवार को बताया। परिवार ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान की और मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रवनीत बिट्टू ने कहा सांसद अमृतपाल को मिलनी चाहिए अंतरिम पैरोल : कट्टरपंथी अमृतपाल के पक्ष में बोले

चंडीगढ़ : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने जेल में बंद खालिस्तान समर्थक व कट्टपपंथी सांसद अमृतपाल सिंह को अंतरिम पैरोल देने की सार्वजनिक रूप से वकालत की है। खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल...
article-image
पंजाब

3 हजार से अधीक खेल के मैदान, मिलेगा स्पोर्ट्स कल्चर को बड़ा : हरजोत सिंह बैंस

लुधियाना : पंजाब के एजुकेशन मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का ऑफिशियली उद्घाटन किया, जिससे एक बड़े नेशनल स्पोर्टिंग इवेंट की शुरुआत...
article-image
पंजाब

11वीं की छात्रा का शव खेतों में मिला :छात्रा कल पेपर देने के लिए घर से गई थी

लुधियाना :लुधियाना में स्कूल की एक छात्रा का शव खेतों में मिला। सुबह सैर करते राहगीर ने खेतों में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मरने वाली छात्रा कल से घर से...
Translate »
error: Content is protected !!