पीने वाला स्वच्छ पानी हर घर तक मुहैया करवाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 8 में ट्यूबवेल का किया लोकार्पण , – 25.40 लाख की लागत से ट्यूबवेल का हुआ निर्माण
होशियारपुर, 04 अगस्त:
कैबिनेट मंत्री ने ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का उद्देश्य हर घर तक पीने का साफ पानी मुहैया करवाना है, जिसके लिए सरकार लोगों तक नहरी जल सप्लाई के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए भी बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पानी का जल स्तर लगातार कम होता जा रहा है, ऐसे में नहरी जल सप्लाई समय की मांग है। वे वार्ड नंबर 8 के मोहल्ला अस्लामाबाद में 25.40 लाख रुपए की लागत से बने ट्यूबवेल के लोकार्पण के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल सप्लाई विभाग की ओर से यह ट्यूबवेल लगाया गया है, जिसका फायदा यह है कि बोर की गहराई के साथ-साथ पानी की जांच भी हो रही हैं, क्योंकि पंजाब में जल सप्लाई विभाग के पास पानी की जांच करने के लिए बहुत अच्छी लैब है। उन्होंने मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने होशियारपुर को जल सप्लाई व सिंचाई के ट्यूबवेल देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र में लोगों की मांग के अनुसार पीने के पानी के अलावा सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगाए गए हैं। इस मौके पर पार्षद मुखी राम, एक्सियन सिमरनजीत सिंह खांबा, एडवोकेट अमरजोत सैनी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में कब कहां गैंगवार हो जाए : किस दिशा से गोलियां चलने लगें; कोई नहीं कह सकता PM मोदी

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के जालंधर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा कानून-व्यवस्था और राजनीतिक स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रैगन फ्रूट का बगीचा….पपलाह के राजेंद्र ने किया तैयार : उद्यान विभाग से सब्सिडी प्राप्त करके 5 कनाल भूमि पर लगाए 864 पौधे

शुरुआती दौर में ही लगभग 5 क्विंटल उत्पादन, नर्सरी भी स्वयं की तैयार एएम नाथ। हमीरपुर 12 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर जैसे कम ऊंचाई एवं कम नमी वाले क्षेत्रों में भी फल...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में 10 वां विशाल भंडारा 27 जून से आरंभ: कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 10वां...
article-image
पंजाब

कर्मचारी व जनतक संगठनो ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

गढ़शंकर : पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन और जनसंगठनों दुआरा स्थानीय गांधी पार्क में विशाल रैली के बाद शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस का पुतला बंगा चौक पर फूंका गया और शिक्षा मंत्री के...
Translate »
error: Content is protected !!