रेत से भरा टिप्पर ढाबे पर पलटा, जनहानि होने से बची।

by

गढ़शंकर, 25 अगस्त : बीती रात गढ़शंकर के नंगल-गढ़शंकर रोड पर शाहपुर गांव के पास एक ढाबे पर रेत से भरा टिप्पर पलट गया, जिससे ढाबे को तो काफी नुकसान हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी देते हुए ढाबा मालिक और गांव शाहपुर के सरपंच जसवंत सिंह ने बताया कि सरकार और प्रशासन की मिलीभगत के कारण गढ़शंकर नंगल रोड पर रोजाना हजारों की संख्या में ओवरलोडेड टिप्पर चल रहे हैं, जिसके कारण कई लोगों को अपनी कीमती जान गंवानी पड़ी है। उन्होंने बताया कि आज जब वह ढाबे पर मौजूद थे तो एक ओवरलोड टिप्पर कस्बा झुंगी से गढ़शंकर जा रहा था, जब वह उनके ढाबे के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ढ़ाबे में काम करने वाला कारिंदा मिटी के नीचे दब गया, जिसे मुश्किल से बाहर निकला। उसने बताया कि ढाबा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे के बाद ढाबे पर काम करने वाले बाकी कर्मचारी अब दहशत में हैं, उन्होंने सरकार से मांग की कि इन ओवरलोड टिप्परों पर नकेल कसी जाए ताकि लोगों की कीमती जान बचाई जा सके।
कैप्शन… ढाबे पर पलटा टिप्पर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9 अगस्त को जिला हैडक्वार्टरों पर सामराज के विरोध दिवस मनाने संबंधी बैठक

गढ़शंकर, 5 अगस्त: आज यहां पार्टी की तहसील कमेटी की बैठक मोहन लाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला सचिव कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल विशेष रूप से उपस्थित हुए। पार्टी के फैसले के बारे...
article-image
पंजाब

Sukhmani Sahib Path Held to

A Heartfelt Tribute by Vikkramaditya Singh — A Prominent Voice in Social Service, Business, and Humanitarian Efforts Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 17 : In a serene and spiritually uplifting gathering, a Sukhmani Sahib Path was organized...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल बीनेवाल : आठवीं, दसवीं व बारहवीं में क्रमवार कशिश, रजनी व तानिया को प्रथम आने पर किया सम्मानित

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल बीनेवाल में स्कूल में आठवीं, दसवीं व बाहरवीं कक्षा में पहले स्थान पर रहने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें आठर्वी कक्षा में कशिश पुत्री चैन कुमार ने...
article-image
Uncategorized , पंजाब

आतंकवादी घोषित कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार

नई दिल्ली :  भारत सरकार ने नए साल की शुरुआत में कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय ने गोल्डी को आतंकवादी घोषित कर दिया है। इस संबंध में...
Translate »
error: Content is protected !!