फरीदकोट में भाजपा जिलाध्यक्ष बदले जाने पर बवाल, मंडल प्रधान समेत 10 नेताओं ने दिए इस्तीफे

by
15 दिन पहले दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए गए गौरव कक्कड़ को हटाकर संदीप सिंह सन्नी बराड़ को मिली जिम्मेदारी; नाराज नेताओं ने हाईकमान के फैसले पर जताई आपत्ति

फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में भाजपा के संगठनात्मक बदलाव को लेकर पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। जिला अध्यक्ष बदले जाने के फैसले के विरोध में भाजपा मंडल सादिक के अध्यक्ष नसीब सेठी समेत करीब 10 पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने पार्टी हाईकमान के फैसले पर नाराजगी जताते हुए पंजाब भाजपा के संगठन महासचिव श्रीनिवासुलू के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रदेश भाजपा ने करीब 15 दिन पहले दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए गए गौरव कक्कड़ को पद से हटाकर उनकी जगह संदीप सिंह सन्नी बराड़ को फरीदकोट का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संदीप सिंह सन्नी बराड़ को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है।

जिलाध्यक्ष बदलने के फैसले के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव कक्कड़ के करीबी माने जाने वाले मंडल अध्यक्ष सादिक नसीब सेठी ने अपने नौ साथियों के साथ पार्टी के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले नेताओं ने इस फैसले को लेकर पार्टी हाईकमान को शिकायत भी भेजी है।

संगठन महासचिव पर लगाए आरोप

नाराज भाजपा नेताओं ने पंजाब भाजपा के संगठन महासचिव श्रीनिवासुलू पर कथित तौर पर तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप लगाए हैं। नेताओं का कहना है कि संगठन में पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी किए जाने से कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है।

वहीं, भाजपा की टिकट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके कुलदीप बराड़ ने भी पार्टी के पदों से इस्तीफा देने की बात कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संगठन में पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है, जिसका पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

15 दिन में जिलाध्यक्ष बदलने पर उठे सवाल

गौरव कक्कड़ को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने के महज 15 दिन बाद उन्हें पद से हटाने के फैसले ने स्थानीय भाजपा संगठन में असंतोष को जन्म दिया है। अब कई पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद यह मामला पार्टी के भीतर चर्चा का विषय बन गया है।

हालांकि, पार्टी की ओर से इस्तीफे और लगाए गए आरोपों को लेकर विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से इस पूरे घटनाक्रम पर स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद तस्वीर और साफ हो सकेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का केजरीवाल पर जेल को 5-स्टार रिसॉर्ट में बदलने का आरोप : तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का भाजपा ने किया एक और वीडियो जारी कर लिखा केजरीवाल की लाट साहिक के ठाठ

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता हरीश खुराना की ओर से तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का रविवार को एक और वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है...
article-image
पंजाब

2 वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हो रहा आईटीआई भवन का लोकार्पण

छात्रों व स्टाफ की बढ़ रही परेशानियां पट्टा मेहलोग, 1 जुलाई (तारा) :  विकास खंड पट्टा के तहत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ पंचायत के कुठाड़ में आईटीआई के नए भवन का निर्माण कार्य पिछले दो...
article-image
Uncategorized , पंजाब , समाचार

ट्राला चालक की मौत : गढ़शंकर श्री अनंदपुर साहिब सडक़ पर दो ट्रालों में हुई जबरदसत टक्कर

गढ़शंकर : गढ़शंकर श्री अनंदपुर साहिब सडक़ पर गांव गोगो के निकट देर रात गाडरों व सीमेंट लेकर जा रहे दो ट्रालों में हुई जोरदार टक्कर से एक सीमेंट से लदे ट्राला चालक की...
Translate »
error: Content is protected !!