चब्बेवाल के हर गांव, हर घर तक पहुंचे हर सुविधा, यही मेरा संकल्प – डॉ इशांक कुमार

by

प्रचार के आखरी दिन की लोगों से भावनात्मक अपील

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : मेरे चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के हरेक गांव का हर घर, विकास की तस्वीर होना चाहिए। मेरा सपना है कि मेरे हलके के प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की हर योजना, हर सुविधा और बुनियादी सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के पहुंचे, ” यह विचार चब्बेवाल विधायक डॉ इशांक कुमार ने चुनाव प्रचार के आखरी दिन अपने हलका वासियों को सम्बोधित करते हुए ज़ाहिर किए । डॉ इशांक ने कहा कि आज की राजनीति वादों पर नहीं, ज़मीनी कामों पर टिकी हुई है । चब्बेवाल हलके में सड़कों से लेकर स्कूलों, अस्पतालों, खेल सुविधाओं और पानी-सीवरेज के कार्यों को जिस गति से आगे बढ़ाया गया है, वह सिर्फ शुरुआत है। डॉ इशांक ने लोगों को बताया कि वह अपने चुनावी वादे एक एक कर पूरे कर रहे हैं। गुरु घर को जाने वाली तथा अन्य कई सड़कों को 18 फुट चौड़ा करवाया, कोट फतूही से मेहटीआना नहर पर सेफ्टी रेलिंग का काम शुरू हो गया है, गांव फुगलाना में नई फैक्ट्री खुल चुकी है, गांवों में स्टेडियम और खेल मैदानों के लिए 11 करोड़ के फण्ड जारी किये जा चुके हैं और बाले वाली कच्ची छत वाले घरों की पक्की छतों के लिए 10,000 लाभार्थियों को 13 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई। “बहुत काम हो चुका है, और जहां काम बाकी है, वहाँ और तेज़ी से किया जाएगा,” उन्होंने कहा।

इस दौरान उन्होंने जनता से विनम्र अपील की कि वे आगामी ज़िला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में आप (AAP) के उम्मीदवारों को अपना मत दें ताकि विकास की यह रफ्तार धीमी न पड़े, बल्कि और मजबूत हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “विकास एक व्यवस्था है। अगर आप व्यवस्था को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो सही प्रतिनिधियों को चुनना आवश्यक है।”

डॉ. ईशांक कुमार ने चब्बेवाल के विकास प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराते हुए कहा कि हर गांव में खेल मैदान हो, हर बच्चे को शिक्षा मिले, हर बुजुर्ग को सम्मान और हर परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ एवं सुविधाएं। यही मेरा विज़न, यही मेरा सपना है।” सभा में लोगों की भारी मौजूदगी ने इस संकल्प को और सशक्त कर दिया। उपस्थित गांव वासियों ने तालियों और नारों से अपने युवा नेता के इस विज़न का समर्थन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

कृषि कानूनों के खिलाफ किरती किसान यूनियन द्वारा पनाम में महिला कान्फ्रैंस व रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर  :  कृषि कानूनों के खिलाफ किरती किसान युनियन द्वारा गढ़शंकर के गांव पनाम में महिला कान्फ्रैंस व प्रदर्शन दौरान इलाके की महिलाओं ने गांव में रोष प्रदर्शन करते केंद्र सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की।...
article-image
पंजाब

6 स्थानों पर होगी नगर काउंसिलों के वोटों की गिनती….ज़िला प्रशासन द्वारा निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से गिनती के लिए पुख्ता इंतज़ाम : DC आशिका जैन

होशियारपुर, 28 मई : ज़िला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार ज़िले की 6 नगर काउंसिलों के लिए वोटों की गिनती 29 मई दिन शुक्रवार को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने दिखाई केजरीवाल के सीएम कार्याकाल के दौरान के आवास के खर्चों की खर्चों की लंबी लिस्ट : आप प्रमुख ने भाजपा पर किया पलटवार

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में बुधवार (25 मार्च) को जोरदार हंगामा देखने को मिला। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (Parvesh Verma) ने सदन में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)...
Translate »
error: Content is protected !!