शहीदों को समर्पित रक्तदान शिविर 23 मार्च को – मोटीवेटर दिनेश सिंह राणा

by
गढ़शंकर, 19 मार्च : शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 23 मार्च दिन शनिवार को गढ़शंकर में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर की ओर से मोटीवेटर दिनेश सिंह राणा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समूह इलाका निवासियों के सहयोग से शहीद भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर  23 मार्च दिन शनिवार को स्थानीय होटल योकोहामा में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके उन्होंने इलाके के समूह मोटीवेटरों तथा रक्तदानियों को कैंप में पहुंचने की अपील करते कहा कि रक्तदान शिविर में आपकी उपस्थिति शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। दिनेश सिंह राणा ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले नौजवानों का ट्रस्ट की ओर से विशेष सम्मान किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

किसान शुभकरण सिंह को दी श्रद्धांजलि : किसानों ने शाम को ​​​​​​शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कैंडल मार्च निकाला

शंबू बॉर्डर / खनौरी बॉर्डर : किसान आंदोलन के आज 12वें दिन स्थिति शांतिपूर्ण रही।किसानों ने दिल्ली कूच का फैसला 29 फरवरी तक टालने के बाद अब अभी भी दिल्ली जाने के लिए आए...
article-image
पंजाब

दर्जन भर गांवो में पीने का पानी न आने के कारण लोगों ने जलसप्लाई विभाग के कार्यलय के सामने किया प्रदर्शन।

गढ़शंकर – गढ़शंकर ब्लाक के सैला खुर्द इलाके के साथ लगते दर्जन भर गाँवो में पीने वाले पानी की सप्लाई 15 दिनों से बंद होने से त्रस्त लोगों ने इकबाल सिंह हैपी की अगुवाई...
article-image
पंजाब

10 PCS अधिकारियों के हुए तबादले, रोहित गुप्ता होंगे लुधियाना के ADC

पंजाब की मान सरकार ने 10 PCS अधिकारियों की तबादला सूची जारी करते हुए ट्रांसफर कर दिया है। जिनकी नीचे दी गई सूची निम्न है। Share     
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने अपनी संसदीय विकास फंड से जिला एवं सत्र न्यायालय को एम्बुलेंस भेंट की

चंडीगढ़, 15 अक्टूबर: चंडीगढ़ के सांसद और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, श्री मनीष तिवारी ने आज अपनी संसदीय विकास फंड से चंडीगढ़ के सेक्टर 43 स्थित जिला एवं सत्र...
Translate »
error: Content is protected !!