लोकसभा चुनाव के संबंध में एमसीएमसी से राजनीतिक विज्ञापनों की प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य – DC अनुपम कश्यप

by
शिमला 19 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति के सदस्य अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, निदेशक पीआईबी शिमला प्रीतम सिंह, विशेष संवाददाता पीटीआई शिमला भानू पी. लोहमी व उप-निदेशक आईटी दीपक उपस्थित रहे।
अनुपम कश्यप ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में एमसीएमसी द्वारा सभी समाचार पत्रों, रेडियो, टीवी, ई-पेपर, बल्क संदेश और सोशल मीडिया पर प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाले विज्ञापनों व पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने इस संदर्भ में विज्ञापन देने के लिए उम्मीदवार की ओर से जिला स्तरीय एमसीएमसी से प्री-सर्टिफिकेशन प्राप्त करने का आग्रह किया ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि जो कोई भी उम्मीदवार प्रिंट, इलैक्ट्राॅनिक एवं सोशल मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित एवं प्रसारित करना चाहता है वह समय रहते एमसीएमसी समिति से प्री-स्टीफिकेशन के लिए आवेदन करें ताकि निर्धारित प्रक्रिया के तहत विज्ञापन को प्रसारित एवं प्रकाशित करने की अनुमति प्रदान की जा सके।
उन्होंने कहा कि यदि कोई उम्मीदवार पेड न्यूज़ प्रकाशित एवं प्रसारित करवाता है तो रिटर्निंग अधिकारी की ओर से संबंधित उम्मीदवार को नोटिस जारी किया जाए, जिसका उम्मीदवार को निर्धारित अवधि के भीतर उत्तर देना अनिवार्य रहेगा। उम्मीदवार के उत्तर पर जिला स्तरीय एमसीएमसी निर्णय लेगी। पेड न्यूज़ घोषित होने पर उम्मीदवार के चुनाव खर्चें में भी इसे शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त एमसीएमसी का कार्य विज्ञापनों के माध्यम से प्रकाशित एवं प्रसारित होने वाली सामग्री का मूल्यांकन करना रहेगा। यदि किसी भी विज्ञापन में किसी धार्मिक स्थल, रक्षा कर्मी, किसी अन्य पार्टी के उम्मीदवार के निजी जीवन और असत्यापित आरोपों के आधार पर अन्य पार्टियों या उनके कार्यकर्ताओं की कोई आलोचना पाई जाती है तो ऐसे विज्ञापन को प्रकाशित एवं प्रसारित करने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। इसी प्रकार, किसी भी विज्ञापन में बच्चों का प्रयोग नहीं किया जा सकता।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले ब्रोशर, पैम्फलेट, स्टिकर आदि पर प्रिंटर का नाम एवं प्रसारित सामग्री की प्रतियों की जानकारी भी देना आवश्यक रहेगा अन्यथा इस संदर्भ में भी उम्मीदवार को रिटर्निंग अधिकारी की ओर से नोटिस भेजा जाएगा।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी बैठक करने का सुझाव दिया गया ताकि बल्क एसएमएस और वॉइस मैसेज की प्री-सर्टिफिकेशन भी सुनिश्चित हो सके। इसी प्रकार, विशेष संवाददाता पीटीआई शिमला भानू पी. लोहमी ने राजनीतिक दलों से आईटी सेल और उनकी पीआर एजेंसी के साथ बैठक कर विज्ञापनों की प्री-सर्टिफिकेशन और अन्य मामलों पर चर्चा करने का सुझाव दिया।
इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए अनुपम कश्यप ने समिति की अगली बैठक एक सप्ताह के भीतर दोबारा आयोजित करने को कहा जिसमें राजनीतिक दलों से आईटी सेल और उनकी पीआर एजेंसी के अतिरिक्त टेलीकॉम कम्पनी एवं प्रिटनिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा ताकि लोकसभा चुनाव का सफल निष्पादन किया जा सके।
बैठक में समिति के अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव रखे।
बैठक का संचालन जिला लोक सम्पर्क अधिकारी एवं सदस्य सचिव एमसीएमसी सिंपल सकलानी ने किया।
इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन राजेंद्र शर्मा, लेखापरीक्षा अधिकारी भीम चंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में बढ़ रहा है जलापूर्ति संकट, सरकार है ख़ामोश – जलापूर्ति प्रभावी ढंग जारी रहे, इसके लिए सरकार ने नहीं किए गंभीरता से प्रयास : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य में कहा कि प्रदेश जलापूर्ति के भारी संकट से गुजर रहा है। पानी की सप्लाई पूरे प्रदेश में प्रभावित है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक : 25,000 करोड़ रुपये की वर्तमान सहायता को सीएम सुक्खू ने बताया अपर्याप्त, 50,000 करोड़ रुपये किए जाने का किया आग्रह

एएम नाथ। नई दिल्ली :  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सहभागिता की और हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुलदीप कुमार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष से की भेंट

रोहित जस्वाल। । शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष किशोर मकवाना से भेंट की। इस मौके पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

125 पद एन्सैक एचआर सर्विसिज़ में भरे जाएंगे : 5 जून को जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा साक्षात्कार

ऊना, 3 जून – मैसर्ज़ एन्सैक एचआर सर्विसिज़ प्राईवेट लिमिटेड द्वार परवाणू और बद्दी के लिए 20 पद सिक्योरिटी सुपरवाइज़र, 80 पद सुरक्षा गार्ड और 25 पद कार ड्राईवर के भरे जाएंगे। यह जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!