माता चिंतपूर्णी मेले के दौरान यात्रा के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करें श्रद्धालु: ADC राहुल चाबा

by

ए.डी.सी ने माता चिंतपूर्णी मेले के प्रबंधों संबंधी अधिकारियों के साथ की बैठक
होशियारपुर, 08 अगस्त:
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने 17 अगस्त से शुरु होने वाले माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी आज अधिकारियों के साथ जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अलग-अलग विभागों को निर्देश दिए कि मेले के सुचारु संचालन में वे लंगर कमेटियों के साथ तालमेल बनाकर काम करें और यकीनी बनाए कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। इस दौरान उनके साथ आई.ए.एस ट्रेनी दिव्या.पी, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीत इंदर सिंह बैंस, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने सचिव आर.टी.ए को निर्देश दिए कि वे यकीनी बनाएं कि मेले के दौरान कोई भी श्रद्धालु भार ढोने वाले वाहनों (कमर्शियल वाहनों) पर न जाएं क्योंकि इन वाहनों से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कर्मशियल वाहनों पर श्रद्धालुओं को फट्टे आदि लगाकर बिठाया जाता है, जिससे जहां कानून का उल्लंघन होता है, वहीं किसी गंभीर हादसे का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान डी.जे पर पाबंदी रहेगी और अगर कोई भी डी.जे चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए कि लंगर लगाने के दौरान सफाई व्यवस्था बरकरार रखना यकीनी बनाया जाए, ताकि वातावरण दूषित न हो सके। उन्होंने यह भी अपील की कि निर्विघ्न यातायात के लिए संगठनों की ओर से सडक़ पर आकर लंगर न वितरित किया जाए व लंगर के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक(जो बैन हो चुका है) का प्रयोग न किया जाए।
राहुल चाबा ने इस दौरान 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल शौचालय, पुलिस मानिटरिंग, कंट्रोल रुम, ट्रैफिक कंट्रोल व अन्य सुविधाओं संबंधी भी समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लंगर लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन जरुरी है, इस लिए लंगर कमेटियों की ओर से यह रजिस्ट्रेशन एस.डी.एम. कार्यालय होशियारपुर से करवाई जा सकती है। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

9 की मौत : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा

सभी मृतक पटियाला जिला के अलग-अलग इलाकों से संबंधित पटियाला : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पटियाला जिला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

10 पन्नों के नोटिस और 193 सांसदों के हस्ताक्षर : मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञानेश कुमार को हटाने का प्रस्ताव, संसद के दोनों सदनों में पेश

नई दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने उन्हें हटाने का प्रस्ताव पेश किया है। यह प्रस्ताव करीब 10 पन्नों का है, जिसमें 7 बिंदुओं...
article-image
पंजाब , समाचार

चर्चित तनमे कत्ल कांड : पुलिस ने 3 और आरोपित किए काबू, तीन अभी भी फरार, आरोपितों ने राजस्थान में युवक को गोली मार युवक का किया था कत्ल

नीरज शर्मा, होशियारपुर : फगवाड़ा रोड़ पर रिलाइंस पैट्रोल पंप पर गत वर्ष युवक तनमे सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी रामगढ़ मोहल्ला के कत्ल के मामले में होशियारपुर पुलिस ने तीन आरोपितों को काबू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

27 की उम्र में 9800 करोड़ का मालिक, 3 महीने में अपने दम पर कमाया पैसा

भारत में अरबपति उद्योगपतियों की कमी नहीं है, साथ ही इनकी संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।खास बात है कि देश में यंग एन्टरप्रिन्योर तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में 27...
Translate »
error: Content is protected !!