सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाना एक ऐतिहासिक फैसला : पवन दीवान 

by
लुधियाना, 9 अगस्त: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है और यह एक बार फिर से साबित हुआ है।
यहां जारी एक बयान में, दीवान ने कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से देश की न्यायिक व्यवस्था में भी लोगों की श्रद्धा व विश्वास बढ़ा है। जिस प्रकार से विपक्ष की आवाज को दबाने का षड्यंत्र हुआ, यह पूरे देश ने देखा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास हुआ और उन्हे राजनीति से खत्म करने का प्रयास हुआ लेकिन न्यायालय ने सच की जीत का दरवाजा खोला है।
उन्होने कहा कि बीते 10 वर्षों में जिस प्रकार से राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने का काम केंद्र की सरकार कर रही है, यह अपने आप में ऐसा रिकॉर्ड है जिससे हर व्यक्ति को तंग करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर जननायक राहुल गांधी के साथ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बिजली की कुंडी लगाने पर विभाग की सख्त कार्यवाही : पूर्व पार्षद के खिलाफ अगली कार्यवाही के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी : एसडीओ जोशी

होशियारपुर । पावर काम उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले तथा बिजली चोरी करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके तहत विभाग की टीमें लगातार...
article-image
पंजाब

ब्राम्पटन साउथ की एमपी सोनिया सिद्धू ने पूर्व चेयरमैन पवन दीवान का किया सम्मान

ब्राम्पटन :31 जुलाई: कनाडा दौरे पर चल रहे पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान को ब्राम्पटन साउथ की एमपी सोनिया सिद्धू द्वारा सम्मानित किया गया। सांसद सोनिया सिद्धू ने कहा...
article-image
पंजाब

Akali Leaders Honour DSP Palwinder

Phagwara/Daljeet Ajnoha/May1 : Leaders from the Shiromani Akali Dal (SAD) Viapar Wing met DSP Palwinder Singh and honoured him for his exemplary service. On this occasion, SAD Viapar Wing’s Punjab General Secretary Dharminder Kumar...
Translate »
error: Content is protected !!