उपभोक्ताओं को मानकीकरण, हॉलमार्किंग और आई.एस.आई मार्क उत्पादों के बारे में किया शिक्षित

by

होशियारपुर, 10 अगस्त:  सामाजिक विकास के लिए प्रयासरत एक सामाजिक सेवा संगठन बैपटिस्ट चैरिटेबल सोसाइटी, पंजाब ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) शाखा कार्यालय चंडीगढ़ के सहयोग से बीआईएस गतिविधियों पर जिला परिषद बैठक हॉल, होशियारपुर में भारतीय मानकों का निर्माण, मानकीकरण गतिविधियों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अनुरूपता मूल्यांकन, प्रयोगशाला परीक्षण, हॉलमार्किंग योजना, उपभोक्ता मामलों की गतिविधियों को बढ़ावा देना, प्रशिक्षण सेवाएँ आदि पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विचारक, बुद्धिजीवी शामिल हुए।
बैपटिस्ट चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष जोगा सिंह अटवाल ने भारतीय मानक ब्यूरो दिल्ली से विशेष रूप से आए निदेशक डॉ. संदीप मीना, उपनिदेशक विनोद कालरा, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार को गुलदस्ते भेंट किए।
बीआईएस शाखा कार्यालय चंडीगढ़ के सहायक निदेशक हिमांशु कुमार और मानक संवर्धन अधिकारी विकसित कुमार ने भारतीय मानकों, अनुरूपता मूल्यांकन, प्रयोगशाला परीक्षण, हॉलमार्किंग योजना, उपभोक्ता मामले की गतिविधियों, प्रचार गतिविधियों, मानकीकरण, हॉलमार्किंग जैसी प्रशिक्षण सेवाओं के बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से जागरूक किया और मौके पर ही बीआईएस केयर ऐप डाउनलोड कराकर पूरी जानकारी दी गई। मंच सचिव की भूमिका मनीष कुमार ने बखूबी निभाई।
इस अवसर पर ब्रांड एंबेसडर मनी गोगिया, संजीव कुमार, सैनी, अशोक कुमार शर्मा, विकास बागा, गीता रानी अध्यक्ष दामिनी फाउंडेशन, कुंदन कौर अध्यक्ष अपना सेल्फ हेल्प ग्रुप, यादविंदर सिंह, जितेश कुमार, कंचन वर्मा, ऋषि वशिष्ठ, आर्किटेक्ट हरिंदर सिंह, अरुण अटवाल आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पिछली बार 1650 से इस बार 4179 मतों से रोढ़ी जीते

गढ़शंकर से आप के जीते विधायक जय कृष्ण सिंह रोढ़ी पेशे से फोटोग्राफर गढ़शंकर: गढ़शंकर विधानसभा हलके से लगातार दूसरी बार चुनाव में जीत दर्ज कर विधायक जय कृष्ण सिंह रोढ़ी पेशे से फोटोग्राफर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टा नहीं मिला….तो दोस्त के घर से चुरा लाया चिट्टा : पुलिस ने चिट्टा तकर को पकड़ा तो उसने पुलिस को बताया कि उसका चिट्टा कोई चुरा

एएम नाथ । मंडी :  मंडी के एक नशेड़ी ने बल्ह में रहने वाले दोस्त से 25 ग्राम चिट्टा चुरा लिया। इस चोरी का पता तब चला जब पुलिस ने बल्ह निवासी सप्लायर को...
article-image
पंजाब

12 को नालागढ़ में होने वाले हड़ताल की तैयारियों को लेकर की चर्चा

सीटू की बीबीएन उद्योगिक क्षेत्र की समन्वय समिति की बैठक बीबीएन, 8 फरवरी (तारा) : सीटू की बीबीएन इंडस्ट्रियल एरिया की समन्यव समिति की बैठक में 12 फरवरी को पूरे देश में चल रहे...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए 48.91 करोड़ रुपये किए जारी

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के लिए 48.91 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। सीएम ने ट्वीट किया-हम पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के लिए लगातार काम कर रहे...
Translate »
error: Content is protected !!