तेजधार हथियार से 16 साल की नाबालिग बेटी को पिता ने काट डाला : शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया

by

अमृतसर :  पिता ने तेजधार हथियार से 16 साल की नाबालिग बेटी को काट डाला और फिर उसके शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया। कई लोगों ने उसे देखा तो गांव में हंगामा मच गया। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गया। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बेटी का शव रेलवे लाइन पर फेंक दिया। इज्जत के लिए एक पिता दरिंदा बन गया।

झूठी शान के लिए उसने अपनी 16 साल की नाबालिग बेटी को ऐसी सजा दी जिसे सुनते ही पूरा पंजाब दहल गया। बेटी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह दो दिन घर से गायब थी। जब वह वापस लौटी तो पिता को इतना गुस्सा आया कि उसने कुछ पूछे बिना ही उसे काट डाला। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने बेटी के शव को पूरे गांव में घुमाया और फिर उसे रेलवे लाइन पर फेंक दिया। अब आरोपी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। दिल दहला देने वाला मामला अमृतसर का है। थाना जंडियाला के अंतर्गत ब्यास रोड पर स्थित टांगरा के गांव मुच्छल में निहंग दलबीर सिंह की 16 साल की बेटी दो दिन से लापता था। उसे काफी ढूंढा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद गुरुवार दोपहर लड़की अचानक घर लौट आई। बेटी के दो दिन से लापता होने और अचानक घर लौटने से आरोपी दलबीर सिंह भड़क गया।

लड़की की मां ने बताया कि बेटी को देख उसका पति आपा खो बैठा। उसने बेटी के बाल पकड़े और उसे घसीटते हुए बाहर ले गया। इसके बाद नहीं पता कि उसने बेटी के साथ क्या किया। उसे तो बाद में पुलिस से पता चला कि उसकी बेटी की हत्या हो गई है।  पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले तेजधार हथियार से बेटी को काट डाला और फिर उसके शव को अपने मोटरसाइकिल से बांध कर पूरे गांव में घुमाया। कई लोगों ने उसे देखा तो गांव में हंगामा मच गया। आरोपी सीसीटीवी में भी कैद हो गया। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बेटी का शव रेलवे लाइन पर फेंक दिया। दहशत में आए ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सज गई अर्थी – बनना था दुल्हन : मोहाली हादसे में मारी गई लड़की के मंगेतर की आपबीती- मलबे से दो शव निकाले जा चुके – 15 से 20 लोगों के दबे होने की आशंका

 एएम नाथ।  मोहाली : मोहाली जिले में शनिवार शाम करीब 5 मंजिला इमारत ढह गई। इमारत ऐसे ढह गई मानो भूकंप आ गया हो। पंजाब पुलिस ने एनडीआरएफ के साथ मिलकर पूरी रात बचाव...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

10 गिरफ़्तार : पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ सांझे ऑपरेशन में नशा तस्करी सिंडिकेट का किया पर्दाफाश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा- निर्देशों पर नशों विरुद्ध शुरु की जंग के अंतर्गत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुये पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ( ए. एन. टी. एफ.) ने केंद्रीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 लाख रुपये की मांग से परेशान बुजर्ग ने लगाई फांसी – मामला दर्ज

गढ़शंकर, नवंबर  : थाना माहिलपुर पुलिस ने सुरजीत सिंह निवासी पक्खोवाल के बयान पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।गांव पक्खोवाल निवासी स्वर्गीय भजन सिंह के बेटे सुरजीत सिंह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टोन क्रशर में तोड़फोड़ करने वाला अमरीश राणा व उसका साथी गिरफ्तार

ऊना  : थाना गगरेट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में अमरीश राणा व उसके सहयोगी अमित मनकोटिया को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया है। इनके खिलाफ 16 अप्रैल 2025 को ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!