अंब नगर पंचायत चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी, 7 अप्रैल को चुनाव व नतीजे होगे घोषित: डीसी

by
ऊना, 20 मार्च: अम्ब नगर पंचायत के सभी 9 वार्डों के चुनाव के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध पूर्ण कर लिये गये हैं। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि नामांकन 22 से 24 मार्च तक अम्ब तहसील के कार्यालय में भरे जाएंगे, जिनकी 25 मार्च को समीक्षा की जाएगी, जबकि 27 मार्च तक नामांकन वापिस लिये जा सकंेगे। उन्होंने बताया कि 7 अप्रैल को मतदान होगा तथा इसी दिन सायं खंड विकास अधिकारी कार्यालय अंब के समिति भवन में मतगणना करके नतीजे घोषित किये जाएंगे।
वार्डों की आरक्षण रोस्टर :
 वार्ड 1 पोलियां जसवां, हीरा नगर 2 वार्ड 5 तथा प्रताप नगर 1 वार्ड 7 अनारक्षित रखे गये हैं। इसके अलावा अंब 1 वार्ड 2, अंब 2 वार्ड 3, हीरानगर 1 वार्ड 4 तथा आदर्शनगर वार्ड 6 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जबकि प्रताप नगर 2 वार्ड 8 अनुसूचित जाति तथा प्रताप नगर 3 वार्ड 9 महिला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
किस वार्ड के लिए कौन सा मतदान केन्द्र :
 नगर पंचायत अंब के अंब 1 वार्ड 2 अतिसंवेदनशील तथा बाकि सभी वार्ड संवेदनशील श्रेणी में रखे गये हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वार्ड 1 के मतदाता सामुदायिक भवन/महिला मण्डल भवन पोलियां जसवंा में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जबकि वार्ड 2 व 3 के लिए क्रमशः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, अंब के कमरा न. 19 व 23 में मतदान केन्द्र स्थापित किये गये हैं। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय के कमरा न. 3 में वार्ड 4, गल्र्ज काॅमन रूम में वार्ड 5, वार्ड 6 पुरूषों के लिए गल्र्ज काॅमन रूम से अगला कमरा व महिलाओं के लिए एनएसएस कक्ष को मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला अंबबेला के कक्षा 5 के कमरे में वार्ड 7 तथा कक्षा 4 के कमरे में वार्ड 8 के मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। जबकि वार्ड 9 का मतदान केन्द्र अंबेदकर भवन में स्थापित किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टोंगलेन ट्रस्ट, धर्मशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट के निदेशक थेरचिन ग्याल्तसेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से टोंगलेन ट्रस्ट, धर्मशाला के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रस्ट के निदेशक थेरचिन ग्याल्तसेन जी के नेतृत्व में भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की कुछ सड़कें प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर किया आग्रह 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भू-स्खलन से हुए भारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने लोअर बसाल में किया एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम अभियान का शुभारंभ

ऊना, 18 अगस्त: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम अभियान के अंतर्गत आज राजकीय उच्च पाठशाला लोअर बसाल में एक...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत चुनावों के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त

ऊना  – पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने आदेश जारी करते हुए ऊना उप-मण्डल के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!