एमएलए ने दिए निर्देश, तत्काल बनाओ नाले पर फुटपाथ पुली : लंजोत के बच्चों को स्कूल जाने में नहीं हो कोई दिक्कत

by
धर्मशाला, 13 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने लंजोत के बच्चों के अभिभावकों की फरियाद सुनकर तुरंत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल के रास्ते में आने वाले नाले तुरंत फुटपाथ पुली का निर्माण करवाया जाए इस के लिए शीघ्र एस्टीमेट तैयार करो ताकि बच्चों को बारिश के दौरान स्कूल जाने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आए। शनिवार को बसनूर पंचायत के लंजोत की स्थानीय महिलाए रक्षा देवी,सुमना देवी,राज कुमारी, मंजू देवी,अंजू देवी,मोनिका,कृष्णा देवी,लजया देवी,मीना देवी,पुष्पा देवी,परवीन कुमारी,पूजा देवी,बिंदु बाला, सुमना देवी,कृष्णा देवी,बिनता देवी,रीता देवी,सारदा, उपमा कुमारी कुशमा देवजी ने विधायक केवल सिंह पठानिया से मिल कर एक गड़प्पा नाले में फुटपाथ पुली बनाने की मांग रखी। लंजोत की महिलाओं का कहना था कि भारी बारिश होने पर नाले में ज्यादा पानी आने से बच्चों को स्कूल में आने जाने बहुत परेशानी होती है। कई बार स्कूल न पहुँचने से पढ़ाई में बाधा होती है इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी आने जाने में बहुत परेशानी होती है।
महिलाओं ने कहा कि कई बार इस पुली निर्माण के लिए विधायक मंत्रियों के आगे गुहार लगाई लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया।
पठानिया ने लंजोत की महिलाओं को आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द चंबी लंजोत को जोड़ने के लिए गड़पा खड्ड में लंजोत रास्ते की पुली को जल्द से जल्द बनाया जाएगा और इस पुली को बना कर लंजोत चंबी से जोड़कर स्थानीय लोगो की मांग को पूरा करके जनता को आने जाने में कोई परेशानी नही होगी। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान भी सुनिश्चित करने पर बल दिया जा रहा है ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को असुविधा नहीं हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 दिनों में दूर होगी दरगील में पेयजल समस्या ,पालमपुर की पंचायतों तथा निगम में लगेंगी 500 सोलर लाइट्स : आशीष बुटेल

पालमपुर, 14 सितंबर :- मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने ग्राम पंचायत बंड बिहार के दरगील में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना में साढ़े 4 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रेनिंग से लौटे डीसी अमरजीत सिंह ने लिया निर्माण कार्यों का जायजा

रोहित जसवाल : हमीरपुर 03 फरवरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में लगभग एक माह की ट्रेनिंग के बाद लौटे उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के विभिन्न भवनों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी राष्ट्रीय लोक अदालतें : इच्छुक व्यक्ति मामलों के निपटारे हेतू 9 सितंबर से पूर्व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकते हैं – अनीता शर्मा

ऊना, 5 सितम्बर – जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला उप मण्डल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आने वाली 9 सितंबर को प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए राष्ट्ीय लोक अदालत का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7,26,802 रूपये के वितरित किए जाएंगे कृत्रिम अंग : विशेषज्ञ चिकित्सों द्वारा दिव्यांगता का किया मूल्यांकन : पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया शिविर का शुभारंभ

टाऊन हॉल में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 65 दिव्यांगजनों ने करवाया पंजीकरण ऊना, 19 सितम्बर – जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्कों चंडीगढ़ के सहयोग से उपमंडल ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!