भाखड़ा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद एक दर्जन गावों में बाढ़ : मंत्री बैंस सहित पुलिस, प्रशासन व एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्या में जुटी, लोगो को सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया जा रहा

by

नंगल : भाखड़ा डैम में खतरे के निशान से पानी बढऩे के कारण करीव 99900 क्युसिक पानी छोड़े जाने के बाद नंगल तहसील के एक दर्जन से ज्यादा गावों में बाढ़ आने के बाद आरडीएफ की टीमें, प्रशासन की टीमें राहत कार्यो में जुट गई है। इस दौरान कैबिनट मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का गावों में जाकर जायजा ले रहे है और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर बाढ़ में फंसे लोगो को बाहर निकाल कर गुरूदुारों व स्कूलों व अन्य धार्मिक जगहों पर रखा जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगो को सुरिक्षत जगहों पर पहुंचाया जा रहा है।
भाखड़ा डैम से 99900 क्युसिक पानी छोड़ा गया। जिसमें से 77400 क्युसिक नंगल डैम से सतलुज में छोड़ा गया और नंगल हाईडल में 12350 व अनंदपुर साहिब में 10150 क्युसिक पानी छोड़ा गया था। जिसके बाद सतलुज दरिया का पानी बेला ध्यानी, भलान, भनाम, जिदंवड़ी, दस्सगराई, निक्कूवाल, जोल, पलासी, चंदपुर, बुरज, हरीवाल, महिंद्री कलां, हरषा बेला, गोहलनी सहित एक दर्जन से ज्यादा गावों मे ंजलभराव होने से बाढ़ की स्थिति बन गई। जिसके बाद डीएसपी सतीश कुमार व एसएचओ सन्नी खन्ना के नेतृत्व में पुलिस बल और तहसीलदार संदीप कुमार के नेतृत्व में प्रशासन के ईलावा एनडीआरएफ की टीमें तो जुटी है। इसके ईलावा कैबिनट मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी अपनी टीम के साथ राहत कार्यो में जुटे हुए है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित गावों में जाकर लाईव होकर मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राहत कार्य चल रहा है और पानी का स्तर घट रहा है। बेला ध्यानी के पास कुछ लोग फंसे थे तो वहां से उन्हें रेस्क्यू कर लिया गया है। अगर हिमाचल में वारिश नहीं हुई तो जल्द पानी कम होने से राहत मिल जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरेश कुमार ने नेरी में किया बायो-चार प्लांट का शुभारंभ : चीड़ और अन्य पेड़ पौधों की पत्तियों से आय अर्जित कर सकेंगे लोग

एएम नाथ।  हमीरपुर 24 जुलाई। विधायक सुरेश कुमार ने शुक्रवार को उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी के निकट वन विभाग, महाविद्यालय प्रशासन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत प्रोक्लाइम कंपनी के संयुक्त तत्वावधान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य सिंह ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट

एएम नाथ। शिमला :  लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार सायं दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण घटासनी-शिल्हा-बधानी-भूभूजोत-कुल्लू सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने...
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर वायु भर्ती हेतू आवेदन 17 से 31 मार्च तक आमंत्रित

ऊना, 13 मार्च – एयरमैन चयन केंद्र अंबाला द्वारा अग्निपथ योजना के तहत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, लद्दाख व हिमाचल प्रदेश के अविवाहित पुरूषों व महिलाओं के लिए अग्निवीर वायु भर्ती आयोजित...
article-image
पंजाब

गांव पाहलेवाल से नौजवान आम आदमी पार्टी में हुए शामिल : जय कृष्णा सिंह रौड़ी ने किया स्वागत

गढ़शंकर , 29 मई: आम आदमी पार्टी को गांव पाहलेवाल से तब समर्थन मिला जब गांव के दर्जनों नौजवान व औरतों ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। यह प्रोग्राम पंजाब विधानसभा के...
Translate »
error: Content is protected !!